Saturday, January 29, 2022

7 इलाज जो आपको अमीर बना देंगे। 7 steps to become Rich । Secrets that change your life ।

7 इलाज जो आपको अमीर बना देंगे, 7 steps to become Rich, Secrets that change your life

   मुक्त करो बंदिशों से अपने मष्तिष्क को

असीमित ज्ञान के लिए।

   प्रकाशित करो मन को उस ज्ञान से,

अपनी सफलता की राहों को बनाने के लिए।

   जय-पराजय होगी राहों में, होने दो...

   लाभ-कष्ट होंगे प्रयासों में, होने दो...

लेकिन कभी पीछे मत हटाना कदम,

ये लड़ाई है अपने भविष्य को बनाने के लिए।

Welcome and नमस्ते, स्वागत है आपका Apna Thought पर आज के इस महत्वपूर्ण लेख में। और भी अच्छी अच्छी जानकारी के लिए हमे फॉलो करें, ताकि आप तक ये जानकारी जल्द से जल्द पहुंच पाए।
पिछले लेख में मैने आपको 7 Secrets के बारे में जानकारी दी थी, जो आधारित थी The Richest Man in Babylon इस किताब पर। आज उन्ही 7 secrets को विस्तार से समझेंगे। 


   Babylon राज्य में अमीर और गरीब लोगों के बीच दूरी बढ़ने से सम्राट, साम्राज्य के सबसे अमीर आदमी- अरकाद को बुलाते है। उन्हें दरख़्वास्त करते है कि वो अमीर बनने का राज सभी राज्य के लोगों के साथ साझा करे। अरकाद खुशी से सारी जानकारी प्रजा को बताते है- धन कमाने के 7 इलाजों के द्वारा।

पहला इलाज-१) अपने पर्स को मोटा करना शुरू करे।
   सारी आमदनी गृहस्थी में ख़र्च होने से आपका पर्स हमेशा खाली रहता होगा। अगर आप 10 प्रतिशत कमाई को पहले ही अलग रखना शुरू करेंगे और 90 प्रतिशत आमदनी से अपने खर्चे, गृहस्थी चलाएंगे, तो आपका पर्स भारी होता जाएगा। जरुर शुरू में आपको मुश्किलें आएगी, लेकिन इस इलाज को बिल्कुल नजरअंदाज ना करे। क्योंकि हर माह ऐसा करने पर 1 साल बाद आपकी बचत 1 माह की आमदनी से ज्यादा होगी।

दूसरा इलाज-२) अपने खर्च को नियंत्रित करे।
   दोस्तों,आपके आवश्यक खर्च और इच्छाओं को पहचानिए। अपने आमदनी के 90 प्रतिशत कमाई में ही गृहस्थी के खर्चों को नियंत्रित करे, साथ ही आपकी इच्छाओं को भी। हर किसी को इच्छायें होती है, लेकिन इच्छाओं को नियंत्रित करना सीखिये। क्योंकि आपकी आमदनी से जितनी इच्छायें पूरी हो सकती है, उससे कई ज्यादा की उम्मीद आपको और आपके परिवार को आपसे होगी।

तीसरा इलाज-३) अपने धन को कई गुना बढ़ाये।
   अब आपकी 10 प्रतिशत की बचत को कही निवेश करना जरूरी है, क्योंकि की सिर्फ बचत से आपकी कमाई का नुकसान ही होगा। इसलिए बचत की कमाई को निवेश करे और आपके हर पैसे को काम पर लगाए। निवेश के कई तरीके है- खुद के व्यवसाय में निवेश करे। इसके अलावा Share Market, Mutual Fund, Bond's, Gold, Bank Fixed Deposit, Real Estate जैसे निवेश के कई माध्यम है।

चौथा इलाज-४) अपनी पूँजी की रक्षा कीजिए।
   अपनी बचत को कही भी निवेश करने से पहले अपनी बचत की सुरक्षा का ध्यान जरूर रखे। किसी के बहकावे में आकर, ज्यादा परतावे के लालच में किसी भी जगह निवेश ना करे। निवेश करने से पहले Risk and Reward की पूरी जानकारी ले। पूरी बचत को जोखिम भरे निवेश में ना लगाए।

पाचवा इलाज-५) अपने घर को लाभकारी निवेश बनाए।
   अगर आपके 10 प्रतिशत की बचत को घर मे निवेश करेंगे तो जरूरी है कि आपको उस घर से कमाई हो। या फिर अपनी गृहस्थी के खर्चे को कम कर आप 90 प्रतिशत में घर खरीदने को adjust कर सकते है। एक अच्छी जगह पर सुंदर घर लोगे तो परिवार में खुशहाली आएगी। जिससे आपके भीतर एक अच्छी ऊर्जा निर्माण होगी और आप ज्यादा तरक्की की राह पर चलेंगे।

छठवा इलाज-६) भावी आमदनी और सुरक्षा को सुनिश्चित करे।
   हर आदमी का जीवन बचपन, जवानी से बुढ़ापे की तरफ बढ़ता रहता है। लेकिन बीच सफर में अगर कुछ हो जाए, तो ऐसे में अपने परिवार के भविष्य की जिम्मेदारी भी उठानी जरूरी होती है। Medical Insurance और Life Insurance जैसी कई सुविधाएं आज उपलब्ध है। जिनसे सुरक्षा के साथ भविष्य में परिवार की खर्चों में राहत मिलती है।

सातवा इलाज-७) अपनी आमदनी की क्षमता बढ़ाए।
   सबसे आखिर में महत्वपूर्ण इलाज ये है कि आपकी कमाने की क्षमता बढ़ाए, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। अपने ज्ञान को बढ़ाकर खुद को काबिल बनाए। फिर अपनी मेहनत से कमाई को बढ़ाए। एक बात याद रखिए कमाई बढ़ने पर खर्च ना बढ़ाए, अपने निवेश को बढ़ाए। जिससे आपका खजाना बढ़ेगा और वही आपकी आमदनी बढ़ाएंगे।

   आशा करता हु आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। आप इस जानकारी से अपने जीवन मे जरूर सफल बनेंगे, तो अपनी राह जरूर चुने। साथियों ये जानकारी दी है किताब- "The Richest Man in Babylon" से। जानकारी का वीडियो भी आपको YouTube पर मिल जाएगा। किताब को खरीदने के लिए Click करे किताब के नाम पर और आज ही Order करे।

-Apna Thought

Tuesday, January 18, 2022

How To Become Rich- 7 Secrets to be Rich in Hindi। The Richest Man in Babylon।


How To Become Rich

   सामने आपके भविष्य है,

दूर जानेवाली सड़क की तरह।

   इन पर महत्वकांक्षाएं है,

जिन्हें हासिल करना है गिद्ध की उड़ानों की तरह।

   साथ मे इच्छायें भी है,

जिन्हें पाना है एक शेर की तरह।

   Welcome और नमस्ते,
स्वागत है आपका apnathought.com पर, जहा आपको Motivational और Educational जानकारी पढ़ने मिलती है

   दोस्तों, आपके भीतर बहोत सी महत्वकांक्षाएं होती है, लेकिन उन्हें पूरी करने के लिए आपको पैसों की जरूरत होती है। मगर आपका खाली पर्स आपको इसकी इजाजत नही देता। इसलिए आज एक ऐसी किताब के बारे आपको जानकारी दूंगा, जिसके आर्थिक सिद्धान्तों का प्रयोग कर आप सीख सकेंगे की कैसे अपने खाली पर्स को भरा जाता है और कैसे जीवन को खुशियों से भरा जाता है।

How To Become Rich- 7 Secrets to be Rich in Hindi। The Richest Man in Babylon।

   किताब का नाम है- The Richest Man in Babylon। जॉर्ज एस क्लासन द्वारा लिखी गई किताब आज से 5000 साल पहले की अमीर बनने की योजनाएं और आर्थिक सिद्घांतों की जानकारी देती है। अगर आप इन सिद्धांतों को भविष्य में आज भी अपनाते है, तो जानेंगे कि धन कमाने के, अमीर बनने के सिद्धांत आज भी नही बदले है।

   किताब की सुरुवात होती है दो दोस्त- बंजिर और कोबी की बातचीत से। दोनों दोस्त बचपन से साथ थे, दोनों ने साथ ही में शिक्षा ली और खेल-कूद की थी। जवानी में रात-दिन मेहनत कर अपनी सारी कमाई खर्च करते थे। लेकिन इतने सालों बाद खूब पैसा कमाकर उड़ाने के बावजूद दौलत की खुशी का जरा भी एहसास नही हुआ था, जिसे वो हमेशा सपनों में देखते थे। आज असल मे उनके पास संपत्ति का नामोनिशान नही था और वे राज्य के बाहर एक गरीब बस्ती में काफी खस्ता हालत में जीवन व्यतीत कर रहे थे।

   तभी उन्हें उनका दोस्त अरकाद दिखाई देता है, जिसने बंजिर और कोबी के साथ शिक्षा ली थी। उस वक्त उसकी पारिवारिक हालत भी उन्ही जैसी थी, लेकिन आज वो बेबीलोन साम्राज्य का सबसे अमीर आदमी था। दोनो दोस्त अरकाद से मिलते है और दौलत कमाने के रहस्य के बारे में पूछते है। अरकाद अपना सफर उन्हें सूनाता है और साथ ही में बताता है धन कमाने के वो 7 आसान नियम-

How To Become Rich- 7 Secrets to be Rich in Hindi। The Richest Man in Babylon।

1) अपने पर्स को मोटा करे।

2) अपने खर्च को नियंत्रित करे।

3) अपने धन को कई गुना बढ़ाए।

4) अपनी पूंजी ना गवाए।

5) अपने घर को लाभकारी निवेश बनाए।

6) भावी आमदनी को सुनिश्चित करे।

7) अपनी कमाने की क्षमता बढ़ाए।

   गुरुत्वाकर्षण के नियम अनुसार धन के नियम भी शाश्वत और अपरिवर्तनीय है। जिन्हें बहोत से लोगों को लाभ पहुंचाया है... आपको भी जरूर पहुंचाएंगे। इस किताब को पढ़कर और इसके नियमों को अपनाने के बाद निश्चित रूप से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा। आपकी आर्थिक प्रगति तेजी से होगी।

दोस्तों ये वो 7 नियम थे। जिन्हें विस्तार से समझने के लिए और दिलचस्प कहानियों से दौलत के रहस्य जानने के लिए "The Richest Man In Babylon" ये किताब जरूर पढ़ें। आशा करता हु, धन कमाकर अपनी महत्वकांक्षाएं और इच्छाए पूरी करने के रहस्य आप जरूर पाओगे। किताब के नाम/फ़ोटो कर क्लिक करके आप इसे ऑर्डर कर सकते है।

तो कैसा लगा ये इंफॉर्मेटिव लेख मुझे कमेंट में जरूर बताए।
जल्द ही मिलेंगे एक और किताब के साथ, तब तक-

पढ़ते रहिए , आगे बढ़ते रहिए।

Saturday, January 8, 2022

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi |

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

     बचपन मे घरवालों से, रिश्तेदारों से आपको सलाह मिली होगी कि अच्छी पढाई करो, अच्छे मार्क्स लाओ। तब जाकर एक अच्छी सैलरी देनेवाली कंपनी में नोकरी मिलेगी। साथ मे वो ये भी बताते है कि पैसों की लालच बहोत बुरी है और उसकी लालच ही सभी पापों का कारण है। लेकिन आप बताये दोस्तों, पढ़ाई के लिए स्कूल में कदम रखने से लेकर नोकरी मिलने तक क्या आपके मन मे
१) अच्छी सैलरी देनेवाली नौकरी
२) बड़ा घर
३) कोई भी कमी ना हो ऐसा खुशहाल परिवार
४) शान-ओ-शौकत
ये सब नही होता? 
फिर जब नोकरी मिलती है तब-
१) ज्यादा इंसेंटिव (Extra Incentive) और
२) रेगुलर सैलरी इन्क्रीमेंटस (Regular Salary Increments)
इनकी आशा आपको नही होती? तो फिर पैसों की लालच या पैसों की आशा करना गलत कैसे हुआ?
How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

   अब आप इस पर भी सहमत होंगे कि पैसों की लालच नही पैसों का अभाव सबसे बुरी चीज होती है। तो पैसों के अभाव को दूर करने के लिए आपको अमीर बनने का रास्ता बनाना होगा या ढूंढना होगा। इन्ही रास्तों की जानकारी आपको मिलेगी "Robert T. Kiyosaki" जी की किताब "Rich Dad Poor Dad" इस किताब में। Robert और Mike दोनो का परिवार शुरुआत में साधारण सी जिंदगी जीता था। बचपन मे दोनों अमीर बनने का सपना देखते है। जिसके लिए वो बारी बारी उनके पिताजी से मिले।

   Robert(लेखक) के पिताजी एक अध्यापक थे, जो नौकरी को ही सर्वश्रेष्ठ मानते थे। उनकी नजर में पैसों की ज्यादा एहमियत नही थी। जिन्हें इस किताब में "गरीब पिता (Poor Dad)" से संबोधित किया है। वही Mike के पिताजी अलग अलग व्यवसायों मे अपना नसीब आजमा रहे थे। वो नौकरी को ज्यादा एहमियत नही देते थे और पैसों को कमाने को गलत नही मानते थे। इस किताब में उन्हें "अमीर पिता (Rich Dad)" से संबोधित किया है। इन दोनों के सोच को अच्छे से समझाया है।

   रिच डैड शिक्षा की शुरुआत में अमीर और गरीब लोगों के बीच का फर्क समझाते है। गरीब लोग हमेशा पैसों के लिए काम करते है, मगर अमीर लोगों के लिए उनका पैसा काम करता है। अगर आपको भी अमीर बनना है, तो आपको अपनी कमाई को आपके लिए मेहनत करवाने लगाना होगा।

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

कमाई को अपने लिए काम पर कैसे लगाए?

   इसके लिए आपको आर्थिक शिक्षा लेनी होगी। आपका स्कूल-कॉलेज एजुकेशन शायद आपको आर्थिक ज्ञान की सही जानकारी ना दे। लेकिन आपको वो हासिल करना होगा, क्योंकि की आर्थिक शिक्षा के बाद ही आप जान पाएंगे की कैसे अमीर अपना निवेश प्रोपर्टी और संपत्ति बनाने में करते है। जिससे अमीर लोग और अमीर बनते है, लेकिन गरीब लोग कर्ज खरीदते है और उसे ही अपनी संपत्ति, अपनी जायदाद समझते है।

संपत्ति/जायदाद उसे कहा जाता है,

   जो आपकी जेब भरे, उसमे पैसे डाले।

लेकिन जो आपकी जेब खाली करे, उससे पैसे निकाले

   उसे कर्ज या जिम्मेदारी कहते है।

   अगर आप कोई नौकरी कर रहे है, कोई व्यवसाय कर रहे है। तो आज से आपकी कमाई को निवेश में लगाना होगा। जिससे आगे चलकर अगर आप व्यवसाय करना छोड़े या रिटायर हो जाओ तो भी आपकी संपत्ति से आपको हर माह खर्च चलाने जितनी कमाई हो। आप- १) शेयर बाजार २) म्यूच्यूअल फंड ३) सरकारी नोट्स, बॉण्ड ४)  रियल एस्टेट ऐसे कई निवेश के मार्ग है जहाँ आपकी कमाई हो सकती है। जैसे जैसे आपकी प्रॉपर्टी बढ़ेगी और उससे कमाई होगी। फिर आप आपके शौंक भी पूरे कर पाएंगे। लेकिन याद रखिये साथ मे आपको संपत्ति में निवेश करते रहना होगा।

    "Rich Dad, Poor Dad" किताब में बताई गई जानकारी, कुछ तो आप पहले से जानते होंगे, लेकिन आपने कभी अंमल नही किया होगा। वो सभी बाते आपको अमीर बनने का रहस्य समझाएंगे। ये किताब आपके मन को, विचारों को आजादी देगी। जिससे नई राह, नई सोच का जन्म होगा।

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

आशा करता हु ये लेख आपको पसंद आया होगा और दी गई जानकारी आपको ये किताब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। किताब के नाम पर क्लिक करके आप इसे आर्डर भी कर सकते है। ऐसी ही वीडियोस देखने के लिए यूट्यूब पर "Apna Thought" चैनल को जरूर विजिट करें। धन्यवाद!!!

पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।