Tuesday, February 15, 2022

हिंदी। पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। Motivation for reading books। Padhega India tabhi Badhega India

हिंदी। पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। Motivation for reading books। Padhega India tabhi Badhega India

हिंदी। पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। Motivation for reading books। Padhega India tabhi Badhega India

भारत की साक्षरता-
   आज भारत की 2020 में महासत्ता होने का सपना देख रहा है। अपनी Indian Economy को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 का बजट भाषण देते हुए कई बार देश को अगले पांच साल में 'फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' (5 Trillion Dollar Economy) यानी 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही. जहा एक और राजनेता बडे बडे सपनों के साथ हमे अच्छी शिक्षा का वादा करते है। वही दूसरी और शिक्षा का स्तर गिरते हुए दिख रहा है। भारत की आजादी के 70 साल बाद भी भारत में शिक्षित लोगो की संख्या अभी भी काफी कम है। आज भी भारत में सिर्फ साक्षरता की बात की जाती है।
   अगर साक्षरता की ही बात करे तो अभी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों पर आधारित एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साक्षरता दर 77.7 फीसद है। जहां एक और भारत महासत्ता बनने का ख्वाब देख रहा वही दूसरी अभी की भारत का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ साक्षरता से ही दूर है। अगर आने वाले भविष्य की ही बात की जाए और सबको शिक्षा भी मिलेगी इसकी सुविधा दी जाए। तो भी भारत की इतनी बड़ी आबादी को पढ़ाने का जिम्मा सरकार को और ताकद से निभाना पढ़ेगा। अब तो भारत मे Mobile Internet ने क्रांति लायी है। लेकिन इसी क्रांति के वजह से भारत के बच्चों को मोबाइल पर Games या फिर दूसरी चीजों की और बढ़ रहा है। भारत साक्षरता तो बढ़ रही है, लेकिन Education के बाद भारतीय नागरिक पढ़ना छोड़ देते है। जिस कारण उनका Knowledge नही बढ़ रहा है। आज के इस लेख में आपको किताबे पढ़ने के फायदों के बारे में कुछ जानकारी देना चाहूंगा।

किताबों की जरूरत - (Need of Books)-

1- शिक्षा (Education)-
   हमारी जिंदगी में किताबें सबसे अहम Role हमारी शिक्षा में निभाते है। School में कदम रखने के बाद से लेकर शिक्षा पूरी होने तक वो साथ निभाती है। हालांकि अभी शिक्षा के लिए Laptop और Mobile का उपयोग किया जाने लगा है, लेकिन वो बहोत कम है। किताबों की सहायता से सभी बच्चे पढ़ते है। विदेशों में आज शिक्षा की तकनीक पढ़ने-लिखने से आगे बढ़ गई है। लेकिन पढ़ना लिखना शिक्षा में आज भी जरूरी है, कल था और आगे भी रहेगा।

2- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-
   दोस्तों school, college की पढ़ाई के अलावा हमे सामान्य ज्ञान (General Knowledge) भी हम किताबों से लेते है। अभी Internet के जमाने मे ये काम Google और YouTube बड़ी खूबी से निभा रहा है, लेकिन फिर भी एक बड़ी आबादी जो आज भी इन तकनीकों से दूर है, वो किताबों का इस्तेमाल करते है। यही ज्ञान आपको पढ़ाई के बाद सरकारी नोकरी, MPSC, UPSC के लिए भी काम आती है।

3- मनोरंजन (Entertainment)-
   हम सबको फिल्में देखना पसंद होता है। आजकल तो Web Series का जमाना है। बच्चों में Cartoons बड़े famous है। ये सभी जो मजा देते है, वो मजा आपको किताबों में भी मिलता है। बहोत सी फिल्मे किताबो से ही बनायीं जाती है। वहाँ आपको काव्य, कथासंग्रह बहोत कुछ मिलेगा।

4- उम्मीद (Motivation)-
   कोई भी किताब आप पढोगे हास्य विनोद को छोड़कर, तो हर किताब आपको कुछ ना कुछ सिखाती है। हास्य विनोद की भी कई किताबें बहोत कुछ सीखा जाती है। जब कभी आप कमजोर पड़ते हो, जिंदगी में हारा हुआ महसूस करते है। तो ये किताबें आपको नई उम्मीद देते है। आपको नए ideas देते है। किताबों से आप जीवन मे प्रेरणा ले सकते है।

   दोस्तों बचपन मे पढ़ाई का शौक तो मुझे भी बहोत था, लेकिन Mobile और Internet की दुनिया, साथ ही पढ़ाई के बाद आई जिम्मेदारियों में सबकुछ भूल गया। लेकिन आज उसी जिम्मेदारी के साथ, Mobile और Internet की मदत से में फिर से अपनी hobby को पूरा करना शुरू किया है। अमेज़न किंडल (Amazon Kindle) की सहायता से आज मैं अपनी पढ़ने की चाहत को पूरा कर रहा हु। साथ ही में आशा करता हु की आप भी किताबों की दुनिया मे पैर रखिये। मनोरंजन या उम्मीद देने वाली किताबें पढ़े, मगर पढ़िए जरूर। क्योंकि

पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया।

    आशा करता हु, आपको ये मेरा लेख पसंद आया होगा। आप share जरूर करे ताकी बाकी लोग भी पढ़ना शुरू करे। आपके विचार comment में जरूर बताये।
धन्यवाद।

◆ पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए। ◆

No comments:

Post a Comment