Saturday, January 8, 2022

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi |

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

     बचपन मे घरवालों से, रिश्तेदारों से आपको सलाह मिली होगी कि अच्छी पढाई करो, अच्छे मार्क्स लाओ। तब जाकर एक अच्छी सैलरी देनेवाली कंपनी में नोकरी मिलेगी। साथ मे वो ये भी बताते है कि पैसों की लालच बहोत बुरी है और उसकी लालच ही सभी पापों का कारण है। लेकिन आप बताये दोस्तों, पढ़ाई के लिए स्कूल में कदम रखने से लेकर नोकरी मिलने तक क्या आपके मन मे
१) अच्छी सैलरी देनेवाली नौकरी
२) बड़ा घर
३) कोई भी कमी ना हो ऐसा खुशहाल परिवार
४) शान-ओ-शौकत
ये सब नही होता? 
फिर जब नोकरी मिलती है तब-
१) ज्यादा इंसेंटिव (Extra Incentive) और
२) रेगुलर सैलरी इन्क्रीमेंटस (Regular Salary Increments)
इनकी आशा आपको नही होती? तो फिर पैसों की लालच या पैसों की आशा करना गलत कैसे हुआ?
How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

   अब आप इस पर भी सहमत होंगे कि पैसों की लालच नही पैसों का अभाव सबसे बुरी चीज होती है। तो पैसों के अभाव को दूर करने के लिए आपको अमीर बनने का रास्ता बनाना होगा या ढूंढना होगा। इन्ही रास्तों की जानकारी आपको मिलेगी "Robert T. Kiyosaki" जी की किताब "Rich Dad Poor Dad" इस किताब में। Robert और Mike दोनो का परिवार शुरुआत में साधारण सी जिंदगी जीता था। बचपन मे दोनों अमीर बनने का सपना देखते है। जिसके लिए वो बारी बारी उनके पिताजी से मिले।

   Robert(लेखक) के पिताजी एक अध्यापक थे, जो नौकरी को ही सर्वश्रेष्ठ मानते थे। उनकी नजर में पैसों की ज्यादा एहमियत नही थी। जिन्हें इस किताब में "गरीब पिता (Poor Dad)" से संबोधित किया है। वही Mike के पिताजी अलग अलग व्यवसायों मे अपना नसीब आजमा रहे थे। वो नौकरी को ज्यादा एहमियत नही देते थे और पैसों को कमाने को गलत नही मानते थे। इस किताब में उन्हें "अमीर पिता (Rich Dad)" से संबोधित किया है। इन दोनों के सोच को अच्छे से समझाया है।

   रिच डैड शिक्षा की शुरुआत में अमीर और गरीब लोगों के बीच का फर्क समझाते है। गरीब लोग हमेशा पैसों के लिए काम करते है, मगर अमीर लोगों के लिए उनका पैसा काम करता है। अगर आपको भी अमीर बनना है, तो आपको अपनी कमाई को आपके लिए मेहनत करवाने लगाना होगा।

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

कमाई को अपने लिए काम पर कैसे लगाए?

   इसके लिए आपको आर्थिक शिक्षा लेनी होगी। आपका स्कूल-कॉलेज एजुकेशन शायद आपको आर्थिक ज्ञान की सही जानकारी ना दे। लेकिन आपको वो हासिल करना होगा, क्योंकि की आर्थिक शिक्षा के बाद ही आप जान पाएंगे की कैसे अमीर अपना निवेश प्रोपर्टी और संपत्ति बनाने में करते है। जिससे अमीर लोग और अमीर बनते है, लेकिन गरीब लोग कर्ज खरीदते है और उसे ही अपनी संपत्ति, अपनी जायदाद समझते है।

संपत्ति/जायदाद उसे कहा जाता है,

   जो आपकी जेब भरे, उसमे पैसे डाले।

लेकिन जो आपकी जेब खाली करे, उससे पैसे निकाले

   उसे कर्ज या जिम्मेदारी कहते है।

   अगर आप कोई नौकरी कर रहे है, कोई व्यवसाय कर रहे है। तो आज से आपकी कमाई को निवेश में लगाना होगा। जिससे आगे चलकर अगर आप व्यवसाय करना छोड़े या रिटायर हो जाओ तो भी आपकी संपत्ति से आपको हर माह खर्च चलाने जितनी कमाई हो। आप- १) शेयर बाजार २) म्यूच्यूअल फंड ३) सरकारी नोट्स, बॉण्ड ४)  रियल एस्टेट ऐसे कई निवेश के मार्ग है जहाँ आपकी कमाई हो सकती है। जैसे जैसे आपकी प्रॉपर्टी बढ़ेगी और उससे कमाई होगी। फिर आप आपके शौंक भी पूरे कर पाएंगे। लेकिन याद रखिये साथ मे आपको संपत्ति में निवेश करते रहना होगा।

    "Rich Dad, Poor Dad" किताब में बताई गई जानकारी, कुछ तो आप पहले से जानते होंगे, लेकिन आपने कभी अंमल नही किया होगा। वो सभी बाते आपको अमीर बनने का रहस्य समझाएंगे। ये किताब आपके मन को, विचारों को आजादी देगी। जिससे नई राह, नई सोच का जन्म होगा।

How To Become A Rich | Rich Dad Poor Dad Book Summary in Hindi|

आशा करता हु ये लेख आपको पसंद आया होगा और दी गई जानकारी आपको ये किताब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। किताब के नाम पर क्लिक करके आप इसे आर्डर भी कर सकते है। ऐसी ही वीडियोस देखने के लिए यूट्यूब पर "Apna Thought" चैनल को जरूर विजिट करें। धन्यवाद!!!

पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।

No comments:

Post a Comment