Apna Thought- पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए।

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

खुद को प्रेरित कैसे करे? khud ko prerit kaise kare - How To Motivate Yourself in Hindi

 खुद को प्रेरित कैसे करे? khud ko prerit kaise kare,How To Motivate Yourself,in Hindi

How To Motivate Yourself in Hindi

● जिंदगी (Zindagi, Life)-
    दोस्तों जिंदगी में हर कोई निराश होता है और इस निराशा से निकलने के लिए खुद को motivate करना या motivate रहना जरूरी है। जिंदगी एक पहेली कही जाती है, जिसे जीने में आपको motivational videos और Inspirational Books या फिर आपकी favorite hobby आपको निराशा से बाहर निकालती है , ऐसा suggestion आपको हर कोई देता है। कूछ हद तक ये काम भी कर देता है। जैसे कोई inspiration book पढ़ने से आपको खुशी होती है।लेकिन ये सिर्फ आपको खुशी देती है, आगे बढ़ने की हिम्मत नही। अब आप कहेंगे कि बाकी लोग पागल थोड़ी है जो हर किसी को ऐसे suggest करते है। तो आइए आज इस पर एक अनोखी बात बताता हूं।


● जीवन की मुश्किलें (Jivan ki mushkile)

     Generally अपनी जिंदगी में हमे कौनसी मुश्किले आती है, किसी को job की problem, किसी को business की problem, तो किसी को Personal issue। इनमे से कोई नही तो दोस्तो Money Problem हर किसी को रहती है। तो क्या हर किसी problem में हम Videos और books से Motivate होंगे? जवाब है बिल्कुल नही। ऐसे में आपको सोचना होगा कि इसका हल क्या है? इसका रास्ता क्या है?

● परेशानियों का हल (pareshaniyon ka hal)

    जहा तक मैं समझता हूं, 99% दोस्तो को प्रॉब्लम का हल और उस तक पहुँचने का रास्ता पता होता है। 90% दोस्तों को अपनी प्रॉब्लम किस situation में solve होगी पता रहता है। तो आपको करना क्या है motivate रहने के लिए और problem को solve करने के लिए ? तो आसान जवाब है। जब कभी निराश होंगे,हताश होंगे तो खुद में भरोसा करना और positive रहना मुश्किल होता है। ऐसे में जो भी Motivational books and hobbies आप follow करते है, उसके साथ आप अपने आप को समझा दीजिये की आप भी तय किये हुए रास्ते से जीतकर दिखाएंगे।

अन्य पढ़े-
1)खुद को Motivate करने के लिए आप किताबें पढ़ सकते है। उसके लिए पढ़ना जरूरी है। 
जानिए भारत की साक्षरता के बारे में-पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

    जो Motivational चीजे आप follow कर रहे है,उनमे बताया जाता है Trust , Faith और Positiveness. जब आप सोचेंगे कि मेरा रास्ता सही है, जिस पर चलकर में अपने Problem को हल करूँगा। साथ ही में पीछे देखिये की ज़िंदगी की किस मुकाम से आगे आपने शुरुवात की थी और अब इतना आगे आये है तो क्या ये Small Problem हमे आगे रोकेगी? तो plan करिये , Trust रखिये और positive attitude के साथ आगे बढिए।

● काव्यपंक्ति (kavya pankti, kavita)

लिखते हुए मेरी अंदर के कवि की एक बात लिखना चाहूंगा- 

की कुछ खोया है आपने ,

तो कुछ और पाने की उम्मीद रखिये...

जो पास है,

उसे संभालने की चाह रखिये ....

ठोकर लगेगी जरूर,

जरूर गिर पड़ेंगे आप,

मगर फिर भी उठकर चलने की हिम्मत रखिये...

क्योंकि ढलते सूरज के साथ

पंछी पीछे घोसलों में आते जरूर है,

लेकिन जब सूरज निकलता है,

तो उनकी ही उड़ान पर आप

अपने हौसलो की नीव रखिये।

तो दोस्तो अपने सपनो को Impossible ना समझे, जिंदगी में आने वालों Problems के सामने खुद को असहाय ना समझे। अपने आप पर भरोसा रखिये। आशा करता हु इसे पढ़कर आप खुद को motivate कैसे करे ये सीखे होंगे।

दोस्तों यह "How to motivate yourself" आपको कैसा लगा हमे Comment में जरूर बताइए, अपने Friends और Family को Whatsapp, Facebook, Twitter पर जरूर share करे। आपका ये लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!!

अगर आपका feedback देंगे तो मुझे आगे लिखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। Positive feedback मुझे encourage करेगा और Nigative Feedback मेरी गलती दिखाएगा और आगे सीखने का रास्ता दिखायेगा। 😊

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

हिंदी। पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। Motivation for reading books। Padhega India tabhi Badhega India

हिंदी। पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। Motivation for reading books। Padhega India tabhi Badhega India

हिंदी। पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। Motivation for reading books। Padhega India tabhi Badhega India

भारत की साक्षरता-
   आज भारत की 2020 में महासत्ता होने का सपना देख रहा है। अपनी Indian Economy को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 का बजट भाषण देते हुए कई बार देश को अगले पांच साल में 'फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' (5 Trillion Dollar Economy) यानी 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही. जहा एक और राजनेता बडे बडे सपनों के साथ हमे अच्छी शिक्षा का वादा करते है। वही दूसरी और शिक्षा का स्तर गिरते हुए दिख रहा है। भारत की आजादी के 70 साल बाद भी भारत में शिक्षित लोगो की संख्या अभी भी काफी कम है। आज भी भारत में सिर्फ साक्षरता की बात की जाती है।
   अगर साक्षरता की ही बात करे तो अभी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों पर आधारित एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साक्षरता दर 77.7 फीसद है। जहां एक और भारत महासत्ता बनने का ख्वाब देख रहा वही दूसरी अभी की भारत का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ साक्षरता से ही दूर है। अगर आने वाले भविष्य की ही बात की जाए और सबको शिक्षा भी मिलेगी इसकी सुविधा दी जाए। तो भी भारत की इतनी बड़ी आबादी को पढ़ाने का जिम्मा सरकार को और ताकद से निभाना पढ़ेगा। अब तो भारत मे Mobile Internet ने क्रांति लायी है। लेकिन इसी क्रांति के वजह से भारत के बच्चों को मोबाइल पर Games या फिर दूसरी चीजों की और बढ़ रहा है। भारत साक्षरता तो बढ़ रही है, लेकिन Education के बाद भारतीय नागरिक पढ़ना छोड़ देते है। जिस कारण उनका Knowledge नही बढ़ रहा है। आज के इस लेख में आपको किताबे पढ़ने के फायदों के बारे में कुछ जानकारी देना चाहूंगा।

किताबों की जरूरत - (Need of Books)-

1- शिक्षा (Education)-
   हमारी जिंदगी में किताबें सबसे अहम Role हमारी शिक्षा में निभाते है। School में कदम रखने के बाद से लेकर शिक्षा पूरी होने तक वो साथ निभाती है। हालांकि अभी शिक्षा के लिए Laptop और Mobile का उपयोग किया जाने लगा है, लेकिन वो बहोत कम है। किताबों की सहायता से सभी बच्चे पढ़ते है। विदेशों में आज शिक्षा की तकनीक पढ़ने-लिखने से आगे बढ़ गई है। लेकिन पढ़ना लिखना शिक्षा में आज भी जरूरी है, कल था और आगे भी रहेगा।

2- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)-
   दोस्तों school, college की पढ़ाई के अलावा हमे सामान्य ज्ञान (General Knowledge) भी हम किताबों से लेते है। अभी Internet के जमाने मे ये काम Google और YouTube बड़ी खूबी से निभा रहा है, लेकिन फिर भी एक बड़ी आबादी जो आज भी इन तकनीकों से दूर है, वो किताबों का इस्तेमाल करते है। यही ज्ञान आपको पढ़ाई के बाद सरकारी नोकरी, MPSC, UPSC के लिए भी काम आती है।

3- मनोरंजन (Entertainment)-
   हम सबको फिल्में देखना पसंद होता है। आजकल तो Web Series का जमाना है। बच्चों में Cartoons बड़े famous है। ये सभी जो मजा देते है, वो मजा आपको किताबों में भी मिलता है। बहोत सी फिल्मे किताबो से ही बनायीं जाती है। वहाँ आपको काव्य, कथासंग्रह बहोत कुछ मिलेगा।

4- उम्मीद (Motivation)-
   कोई भी किताब आप पढोगे हास्य विनोद को छोड़कर, तो हर किताब आपको कुछ ना कुछ सिखाती है। हास्य विनोद की भी कई किताबें बहोत कुछ सीखा जाती है। जब कभी आप कमजोर पड़ते हो, जिंदगी में हारा हुआ महसूस करते है। तो ये किताबें आपको नई उम्मीद देते है। आपको नए ideas देते है। किताबों से आप जीवन मे प्रेरणा ले सकते है।

   दोस्तों बचपन मे पढ़ाई का शौक तो मुझे भी बहोत था, लेकिन Mobile और Internet की दुनिया, साथ ही पढ़ाई के बाद आई जिम्मेदारियों में सबकुछ भूल गया। लेकिन आज उसी जिम्मेदारी के साथ, Mobile और Internet की मदत से में फिर से अपनी hobby को पूरा करना शुरू किया है। अमेज़न किंडल (Amazon Kindle) की सहायता से आज मैं अपनी पढ़ने की चाहत को पूरा कर रहा हु। साथ ही में आशा करता हु की आप भी किताबों की दुनिया मे पैर रखिये। मनोरंजन या उम्मीद देने वाली किताबें पढ़े, मगर पढ़िए जरूर। क्योंकि

पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया।

    आशा करता हु, आपको ये मेरा लेख पसंद आया होगा। आप share जरूर करे ताकी बाकी लोग भी पढ़ना शुरू करे। आपके विचार comment में जरूर बताये।
धन्यवाद।

◆ पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए। ◆

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

हिंदी- How to Become Rich by ESBI Model, Rich Dad's Cash Flow Quadrant।

हिंदी- How to Become Rich by ESBI Model- Rich Dad's Cash Flow Quadrant ।

 दोस्तों, अगर आपका कल बेहरर बनाना है, तो आपको आपके आज की पहचान होनी जरूरी है। आज आप कहा हो? आपकी Financial Strength क्या है? ये जानना जरूरी है। Future के आपके plan क्या है? और क्या आप उन plans को पूरी करने की ओर प्रयास कर रहे है? ये हकीकत समझनी जरूरी है।
   दुनियाभर में लोगों को उनके काम के अनुसार 4 भाग में बांटा जा सकता है- ESBI। इससे आपके हिस्से को पहचान कर आप खुद को बदल सकते है। आप E S B I मॉडल के किसी भी हिस्से का उपयोग कर आप अमीर बन सकते है। लेकिन ज्यादा जल्दी और आसानी से अमीर बनना है तो B और I ये दो हिस्सों में आना जरूरी है।
   तो क्या है ये ESBI Model जानते है आज और साथ मे एक Example से समझेंगे की कैसे हम किसी भी हिस्से में जा सकते है और अपनी Financial Situation को सुधार सकते है। उससे पहले Apna Thought को फॉलो करना ना भूले और साथ मे आप Youtube पर भी फॉलो कर सकते है। तो ना भूलिए किताबों की इस दुनिया से जुड़ने से।

   दोस्तों ESBI मॉडल की जानकारी आधारित है- Robert Kiyosaki जी की "Cash Flow Quadrant" किताब पर। ESBI मॉडल हमारे काम करने के तरीकों को पर बनाया गया है।

हिंदी- How to Become Rich by ESBI Model- Rich Dad's Cash Flow Quadrant ।
1) E- Employee (नौकरी)-
   अगर आप job कर रहे है और हर महीने के आखिर में तय तनख्वाह पाते है, तो आप "E" category में आते है। जहा आपकी आमदनी fixed होती है। आपके Knowledge के अनुसार आपकी तनख्वाह बढ़ती है।

2) S- Self Employee/Small Business-
   जो लोग खुद की दुकान चलाते है। जहाँ वो खुद अपने लिए, अपने Business के लिए काम करते है। ESBI Model के में इस हिस्से में Doctor, वकिल, CA, छोटे दुकानदार- ऐसे लोग जो खुद अपने व्यवसाय में काम करते है।

3) B- Big Business (बड़े व्यवसाय)-
   दोस्तों TCS, Reliance जैसी कंपनियों में CEO से लेकर Peon तक सब लोग कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए काम करते है। जहा कंपनी के मालिक सिर्फ Instructions देते है। वो अपने कमर्चारियों से काम करवा लेते है।

4) I- Investment (निवेश)-
   अगर आपने पिछला Blog पढ़ा होगा-जो Rich Dad Poor Dad किताब पर आधारित था। जहा अमीर बनने का राज बताया था। गरीब पैसों के लिए काम करते है, लेकिन वही पैसा अमीरों के लिए काम करता है। वो कैसे?
क्योंकि अमीर लोग अपने पैसों को निवेश कर उसे अपने लिए काम करवाने लगाते है। अपना पैसों दूसरों के व्यवसाय में लगाकर पैसों से पैसे कमाते है।

   आज आप भी Stock Market, Mutual Funds, Security Deposit जैसे कई माध्यम है जिसके द्वारा आप Investment कर अमीर बनने की राह चुन सकते है। सिर्फ आपको जोखिम और ज्ञान के साथ कंपनी का चुनाव करना होगा, साथ ही आपको कंपनी के प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा।
   अगर आपने यहा तक पढ़ा है, तो आशा करता हु आप इस ESBI मॉडल को समझ चुके होंगे। Comment करके आप मुझे बताए कि अभी आप कोनसे हिस्से में है? जैसे मैंने आपको बताया कि आप अभी किसी भी हिस्से में हो, आप दूसरे हिस्से में भी भाग ले सकते हो। इसको एक Example के द्वारा समझते है एक Engineer का-
हिंदी- How to Become Rich by ESBI Model- Rich Dad's Cash Flow Quadrant ।
   एक इंजीनियर अपनी पढ़ाई के बाद Auto Mobile की कंपनी में नौकरी शुरू करता है। गाड़ियों की उसको अच्छी Knowledge थी और किसी के यहा नौकरी करना उसे गुलामी लगने लगा था। इस वजह से वो इंजीनियर नौकरी छोड़ अपना खुद का गराज शुरू कर देता है। जहा वो नौकरी करते हुए E क्लास में था, वही जब वो गराज शुरू करता है तो S क्लास में प्रवेश करता है। अच्छी गाड़ियों की Knowledge होने से और अच्छे Customer Service देने से Customers गराज को पसंद करने लगे। ग्राहक किसी भी तकलीफ के लिए बार बार लौटने लगे और service की तारीफ सुन नए ग्राहक भी जुड़ने लगे।
   ऐसे में अपने गराज में वर्कर्स hire कर इंजीनियर अपने गराज को और बढ़ाने का फैसला करता है। Loan लेकर गराज के साथ Petrol/Diesel पंप शुरू करता है और नई जमाने की गाड़ियों के लिए  Battery Charging Station भी जोड़ देता है। अब इंजीनियर अपने गराज को बड़े व्यवसाय का रूप देता है और गराज,पेट्रोल पंप, चार्जिंग स्टेशन का व्यवसाय अपने कर्मचारियों की जिम्मेदारी पर आगे बढ़ाता है। इंजीनियर अब सिर्फ Instructions द्वारा काम को अंजाम देने लगा और व्यवसाय की सिर्फ देखरेख करने लगा। यहा इंजीनियर अपना S क्लास छोड़ B क्लास में प्रवेश करता है।
   अब इंजीनियर ने अपना Business बढ़ाकर, आमदनी को बढ़ाया। उसने कर्मचारियों पर कंपनी जिम्मेदारी सौपकर अब अपने समय का Investment पढ़ाई में कर देता है। पढाई के आधार पर अब दूसरे कंपनियों निवेश कर अपने पैसों का काम पर लगा देता है। जिससे अपनी संपत्ति को बढ़ाने का तरीका ढूंढ लेता है। B और I क्लास इसी वजह से Important है, जहा लोग अमीर बनते है। लेकिन इस पूरे ESBI  मॉडल को समझने के लिए मै request करूँगा की आप Rich Dad's Cash Flow Quadrant ये किताब जरूर पढ़ें। ताकि आप और अच्छे से इन बातों को समझ सके और इस लर अंमल करे।

   आशा करता हु ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। जो आधारित थी Rich Dad's Cash Flow Quadrant इस किताब पर। खरीदने के लिए क्लिक करे-
English-https://amzn.to/3J6lhCa
हिंदी-https://amzn.to/339TFN3

Business Idea और Information आपके दोस्तों को भी Share करे, उनके लिए भी ये जानकारी महत्वपूर्ण साबित होगी। आप निचे लिंक पर क्लिक कर इसका वीडियो यूट्यूब पर भी देख सकते है-

जल्द मिलेंगे एक और खूबसूरत Blog के साथ। तब तक 
पढ़ते रहे आगे बढ़ते रहे।