Monday, March 14, 2022

कहानी- वन अरेंज्ड मर्डर। One Arranged Murder Book Summary। Story Telling।

कहानी- वन अरेंज्ड मर्डर। One Arranged Murder Book Summary। Story Telling।

   दोस्तों, शादियों का सीजन शुरू हो गया है। हर दिन किसी ना किसी रिश्तेदार, दोस्त या पहचान में शादी कि खबरें आप तक आती होगी। भारत की इतनी बड़ी आबादी में रोज हर किसी ना किसी की शादी हो रही होगी। सोचिए एक शादी का जोड़ा कितना खुश, कितना एक्साइट (excite) होता है। अगर वही जोड़ा अरेंज्ड मैरिज (Arrange Marriage) का हो तो खुशी और Excitement तो कई गुना और बढ़ता है। अरेंज्ड मैरिज में दूल्हा और दुल्हन दोनों अपने सपनों को सजाने के, भविष्य को खूबसूरत बनाने के सपने देखते है। लेकिन इस प्यारे रिश्त को, उनके लम्हों को किसी की नजर लग जाए और उनका खूबसूरत सा बनता रिश्ता अगर अधूरा रह जाए तो?
   आज ऐसी ही एक कहानी को आपके साथ साझा करूंगा,लेकिन पढ़ने से पेहले बता दु की कहानी की तरह ये पोस्ट भी आपको सिर्फ अधूरी ही जानकारी देगी....!

   ये कहानी है दो दोस्तों की- सौरभ और केशव। जो इस कहानी के नायक है और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। सौरभ Matrimonial Site (वैवाहिक सूचक वेबसाइट) से प्रेरणा नाम की लड़की पसंद करता है। जो उसी की तरह खाने की शौकीन होती है, दोनों की healthy भी जोड़ी इसी बात पर तो बनती है। सौरभ और केशव दोनो दोस्त इंजीनियर थे और Cyber Security कंपनी में काम करते थे। वही प्रेरणा खुद का Food Selling स्टार्टअप अपने पार्टनर के साथ चलाती थी। प्रेरणा की पार्टनर का नाम नम्रता था।

कहानी। वन अरेंज्ड मर्डर। One Arranged Murder। Story Telling।

   प्रेरणा और सौरभ दोनों एक दुसरे में खोने लगे थे, प्यार के परवान चढ़ने लगे थे। इसी बीच करवाचौथ के मौके पर प्रेरणा ने उपवास रखा था। चांद के निकलते ही उपवास खोलते समय जल्दी हाजिर होने के लिए सौरभ जल्दी से निकलता है। चलते चलते प्रेरणा के साथ बाते करते हुए वो ट्रैफिक को पार कर प्रेरणा के घर की छत पर पहुंचता है। वहा खाली छत को पाकर वो समझ ही नही पाता, लेकिन रास्ते की ओर जब वो देखता है तो शॉक्ड हो जाता है। रास्ते पर प्रेरणा का शव (Body) पड़ा दिखता है...! बेहद ही खूबसूरत पल अचानक से मातम बन जाता है। इसी पल से कहानी में twist आने लगता है और कहानी रोमांचक बनने लगती है।
   पहले पहल ये एक साधारण सा Accident लगता है, माना जाता है। पुलिस के आने पर तहकीकात शुरू हो जाती है। प्रेरणा के घर मे उसके माता-पिता, एक बूढ़ी दादी रहती थी। साथ मे अविवाहित बुआ और चाचा भी रहते थे। उनके अलावा घर में एक नौकरानी और Driver भी था। प्रेरणा की मौत के बाद उसकी अमेरिकन बुआ की लड़की भी घर मे आती है। इन लोगो के अलावा घर का होने वाला जमाई- सौरभ भी आज मौजूद था। पुलिस एक एक करके छान बिन शुरू कर देते है। वही दूसरी ओर सौरभ और केशव भी अपनी और से तहकीकात शुरू करते है। आपको बताना रह गया, सौरभ और केशव अपने Cyber Security कंपनी के जॉब के साथ खुद की Detective Agency भी चला रहे थे। तहकीकात में घर और बिज़नेस के काफी राज सामने आते है।

   सौरभ और केशव को पता चलता है कि प्रेरणा के मौत के समय प्रेरणा की बिज़नेस पार्टनर नम्रता और प्रेरणा का पहला प्रेमी दोनों का मोबाइल नेटवर्क उसी एरिया में ऐक्टिव था। ठीक मौत के समय प्रेरणा के पिताजी घर से बाहर गए थे। पुलिस से तहकीकात आगे बढ़ती ना देखकर केशव और सौरभ खुद इन्वेस्टिगेशन में घुस जाते है। जिसके लिए वो प्रेरणा के घर मे रहने जाते है। सबसे पहला शक जाता है- प्रेरणा के नाराज चाचा पर। जो प्रेरणा के पिताजी से खुश नही थे और साथ मे उन्हें नशे की भी लत लगी थी। घर मे रहते हुए दोनों दोस्त चाचा के कमरे में छानबीन करते है और छानबीन में उन्हें प्रेरणा की Engagement Ring मिलती है। तब शक पूरी तरह से confirm होता है कि प्रेरणा का मर्डर हुआ था और उसमे चाचाजी का हाथ है। लेकिन उसके बाद जब पुलिस चाचा को पकडने आती है तो चाचा की लाश उनके कमरे में पायी जाती है। फिर से तलाश Dead End की ओर जाती दिख रही थी। आगे कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब केशव और सौरभ प्रेरणा के स्टार्टअप एकाउंट की जांच करते है। Account Statement के अनुसार प्रेरणा की मौत के बाद 50 करोड़ की रकम प्रेरणा के पिताजी के एकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

   केशव और सौरभ को तहकीकात में प्रेरणा के पिताजी का कर्जे में डूबे बिज़नेस का पता चलता है। साथ ही फैक्टरी की गड़बड़ी, केस बंद कराने की चल रही कोशिशों से शक की सुई प्रेरणा के पिताजी पर जा रुकती है। इसी बीच Unmarried बुआ और अमेरिकन बुआ की लड़की से फैमिली का ऐसा राज पता चलता है कि जिससे दोनों दोस्त लगभग confirm हो जाते है। उसी शक के दायरे में प्रेरणा की बिज़नेस पार्टनर नम्रता भी आती है, जो प्रेरणा के मौत के समय आसपास मौजूद थी। अगर यहा तक आप ने गौर से पढ़ा होगा तो आपको याद होगा, प्रेरणा के मौत के समय एक और इंसान वही पर मौजूद था। प्रेरणा का Ex-Boyfriend...

   तो दोस्तों, क्या लगता है आपको किसने किया होगा प्रेरणा का मर्डर? या फिर ये सिर्फ एक महज इत्तेफाक था...। शक के घेरे मे है-

चाचाजी- प्रेरणा में चाचाजी, जिनके कमरे में प्रेरणा की Engagement Ring मिली थी। लेकिन पुलिस तहकीकात से पहले अचानक उनकी मौत हुई थी।

पिताजी- जो मौत के समय घर से बाहर निकले थे। साथ ही प्रेरणा के मौत के बाद उन्होंने एक बड़ी रकम अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर ली थी।

नम्रता- प्रेरणा की बिज़नेस पार्टनर नम्रता, जिसने उसकी मौत के बाद 50 करोड़ की मोटी रकम प्रेरणा के ही पिताजी को ट्रांसफर की थी। वो मौत के समय उसी एरिया में मौजूद थी।

Ex-Boyfriend- प्रेरणा का पहला प्रेमी भी उस शाम मौत के समय प्रेरणा के घर के नजदीक था। जिसे छोड़ प्रेरणा सौरभ के साथ शादी कर रही थी।

Unknown- या फिर कोई और ही जो अभी तक शक के दायरे में नही आया था। घर का वो राज भी हो सकता है जो बुआ और अमेरिकन बुआ के लड़की ने बताया....!

   दोस्तों, इस कहानी का अंत और इसके रोमांच के लिए आपको पढ़नी होगी पूरी किताब। जो लिखी है भारत के बेस्ट सेलर लेखक चेतन भगत जी ने और किताब का नाम है- One Arranged Murder। आप इस blog से किताब की रोचकता का अनुमान लगा सकते है। चेतन भगत जी की अन्य रचनायें काफी प्रचलित है। जिनके आधार पर "काई पो चे", "2 स्टेट्स", "हाफ गर्लफ्रैंड" जैसी अनेक फिल्मे भी बनी है। आपको किताब की स्टोरी आखिर तक बांधकर रखेगी और सभी भावनाओं को छू लेगी।
कहानी। वन अरेंज्ड मर्डर। One Arranged Murder Book Summary। Story Telling।

   किताब को पढ़ने लिए, इसे खरीदने के लिए क्लिक करे नीचे दिए links पर-
हिंदी- https://amzn.to/3KJigsq
मराठी- https://amzn.to/3vY0g9s

   आशा करता हु आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा। आगे भी किताबों की और मोटिवेशनल पोस्ट से आपको पढने को और जिंदगी में आगे बढ़ने को प्रेरित किया जाएगा। तब तक

पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए।

Wednesday, March 2, 2022

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

 पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

   दोस्तों, बचपन में आपने वो Dialogue तो सुना ही होगा की "पैसे पेड़ पर नही लगते"। मैं भी खुद बचपन मे अगर घर की Light बेवजह जलाता था, या फिर कभी TV ज्यादा देर रात तक देखता था। या अगर कभी ज्यादा या बेवजह पैसे खर्च करता तो घर वाले डांट देते और कहते कि पैसे की इज्जत करो। क्योंकि "पैसा पेड़ पर नही लगता" है। शायद ऐसा आपके साथ भी हुआ हो..! अब हम Indians तो बचपन से ही अपने माँ-पिताजी के हर बात पर यकीन कर लेते है। अलग बात है कि कितने मानते है और कितने नही। लेकिन उनकी कही हर बात जहन में बैठ जाती है। जैसे समय के साथ समझ आने लगती है, तो उसी बात पर यकीन भी होता है कि " पैसे पेड़ पर नहीं लगते"। तो आइए इसी बात को लेकर आपको एक कहानी सुनाता हूँ- 

कहानी

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

   ये कहानी मैने YouTube पर सुनी है। नदी से थोड़ा दूर एक गांव बसता था। 200-400 लोगों का गांव था, जिसमे विकास और किशन नाम के दो 17-18 साल के दोस्त थे। गांव के लोगो को पानी के लिए नदी पर चलके जाना पड़ता था और साथ मे खेत खलिहान, मजदूरी का काम भी करना पड़ता था। पानी दूर होने की वजह से लोग काफी परेशान रहते थे। ऐसे ही एक दिन ये दोनों दोस्त फैसला करते है कि वो लोगो को पानी लाकर देने का काम करेंगे। बदले में लोग उन्हें 20 पैसे हर मटके का दिया करेंगे। कुछ लोग भी उनकी बातों से सहमत हो जाते है और उन्हें काम दे देते है। उनकी मजाक मस्ती में शुरू हुई बात से उनके पास पैसे आने लगते है।

   जब दोनों ने पानी लाना शुरू किया तो 10, 20, 30, .. मटके लाने लगे। पैसे की आस में अच्छा काम भी करने लगे और गांव के 10-15 घरों को राहत भी मिली। ऐसे करते करते 5 साल बीत गए। इन 5 सालो में उनकी गृहस्थी भी बस गयी और काम भी ठीक रोजाना चल रहा था। अचानक से गांव में बीमारी फैल जाती है, लोगो की दुआओं से विकास और किशन बीमार नही पड़े। लेकिन इसी बीच विकास सोचने लगा कि अगर किसी दिन वो बीमार पड़ गया तो उसकी आमदनी बंद हो जाएगी। ऐसे में उसकी गृहस्थी भी खराब हो जाएगी। यही बात वो किशन को बताता है। लेकिन आदत के अनुसार वो इस बात को मजाक में उड़ा देता है। साथ ही में बेफिकर होकर परेशान ना होने की सलाह देता है। जो चल रहा है उसे चलने देने को कहता है।

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

   उस वक्त विकास कुछ कहता नही। लेकिन वो बात उसके दिमाग मे घर कर जाती है। एक दिन वो किसी दूर के गांव काम के सिलसिले में चला जाता है। गर्मी की वजह से पानी को तलाशता है। एक कुम्हार के पास पानी पीने बैठते ही उसे पास बना मटका दिख जाता है। उस मटके से पानी निकालने के लिए एक सुराही, एक नली बनाई गयी थी। जिस वजह से बिना मटके में हाथ डाले, पानी उस नली से लिया जा सकता था। विकास मिट्टी की उस नली की जानकारी लेता है और उस नली को बडे रूप में कैसे बनाया जाए? उसकी पूछताछ करता है। तो कुम्हार उसे समझाता है। विकास एक दिन उसके यहा रुककर, उसे शिक्षा के पैसे देकर पूरी जानकारी ले लेता है। दूसरे दिन एक बड़े इरादे से घर के लिए निकलता है।

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

   गांव आते ही वो ये बात किशन को बताता है। लेकिन किशन इस बार भी उसको मजाक में उड़ा देता है। विकास फिर अकेला ही उस काम मे लग जाता है। 10 दिन की जी-तोड़ मेहनत के बाद नदी से गांव तक एक बंद नाली बनाता है। नदी के ओर पानी की एक बड़ी सुराई बनाता है। दूसरी और गांव में छोटा सा पानी का हौद बनाता है। अब उसकी पानी चलकर लाने की मेहनत बच जाती है औऱ अब वो पूरे गांव को पानी दे सकता था। ऐसे में वो अपने पानी पहुचाने के दाम 10 पैसे कर देता है। जिस वजह से पूरा गांव उससे पानी लेने लगता है। किशन के पास से जो पानी लेते थे, वो भी अब विकास से ही पानी लेने लगे और किशन अब बेरोजगार हो जाता है। इसी उपाय से वो नजदीकी गांव में भी अपना काम बढ़ाता है। अपने मिले हुए पैसों से बैल खरीदता है और कुआं भी नदी के पास जमीन लेकर खोदता है। अब वो पानी बैल के मदत से ज्यादा निकाल पाता था और हर गांव में पानी पहुंचा पाता था। इसी तरकीब से वो अपने आसपास के गांव में सबसे अमीर आदमी भी बन जाता है।

पैसों का पेड़ (Paiso ka Ped)

इस पूरी कहानी में वो नाली क्या थी? वो थी पैसों का पेड़। अब आप कहोगे ये कैसे?

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

जब दोनों दोस्तो ने काम शुरू किया था, तो वो सिर्फ मेहनत कि जोर पर कमा सकते थे। लेकिन जब विकास ने नाली बनाने का सोचा, तो वो था पैसो के पेड़ का बीज। जो बाकी की गांव में भी वो पानी की नाली बनाई, वो थी पेड़ की शाखाएं। इसी नाली के साथ वो पानी पहुंचाता और पैसे कमाता था। तो आप बताये क्या ये पैसो का पेड़ नही था? 

How To Motivate Yourself-

   तो अब हर कोई चाहेगा कि वो भी पैसों का पेड़ लगाए। आप भी चाहते है या नही? अगर चाहते है तो क्या करना पड़ेगा? सोचिये जरा.!!

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

  आसान है.! आपको आपके काम का बीज बोना पड़ेगा। आपके पास हजारों Ideas होते है, जरूर होते है। किसी Idea को शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे लगते है, तो कोई idea को शुरू करने के लिए कम पैसा लगता है। अगर आप भी Sure है अपने Idea को लेकर तो फिर देर किस बात की? इंतजार मत कोजिये। दोस्त मजाक उड़ाएगा, पडोसवाला या रिश्तेदार क्या सोचेंगे? उसकी फिकर मत करिए। बस अपने Idea को execute करे और शुरू करे। क्योंकि जब तक शुरू करेंगे नहीं, तब तक कुछ होगा नही। Tata, Ambani एक दिन में नही बड़े बने है। उन्होंने कही से तो शुरुआत की थी, बिना संकोच के, अब ये बात सब जानते है। लेकिन इस को समझता कोई नही।

   जो भी आपकी idea होगी, उसे शुरू कर दीजिए। Shop शुरू करना है तो अपने पास की पूंजी से शुरू करे। YouTuber, Writer, Blogger जो कुछ आपके दिमाग मे है, उसी को शुरू करने के लिए पहल कर दीजिए। क्योंकि अब रुक गए तो शायद बाद में कभी शुरू ही ना हो।

पैसों का पेड़। How To Motivate Yourself। Money Plant।

   शुरूआत करने के लिए आप कही क्लास कर सकते है। किताबें जो सबकी दोस्त होती है, वो आपको सहायता करेंगे। लेकिन शुरू करे और पूरा होने तक रुकिये नही।


   इसी के साथ आज का ये लेख पूरा करता हु। आशा करता हु की मेरी कोशिश को आप समझे होंगे। इस लेख को पढ़ने से शायद आपके दिल मे खयाल आया होगा। कुछ शुरू करने idea आया होगा तो बेझिझक शुरू कर दे, पूरी तैयारी के साथ। आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे share जरूर करे, ताकी बाकी लोग भी Motivate हो सके , Inspire हो सके। जल्द मिलेंगे एक और लेख के साथ, तब तक-

◆ पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए। ◆