Tuesday, January 18, 2022

How To Become Rich- 7 Secrets to be Rich in Hindi। The Richest Man in Babylon।


How To Become Rich

   सामने आपके भविष्य है,

दूर जानेवाली सड़क की तरह।

   इन पर महत्वकांक्षाएं है,

जिन्हें हासिल करना है गिद्ध की उड़ानों की तरह।

   साथ मे इच्छायें भी है,

जिन्हें पाना है एक शेर की तरह।

   Welcome और नमस्ते,
स्वागत है आपका apnathought.com पर, जहा आपको Motivational और Educational जानकारी पढ़ने मिलती है

   दोस्तों, आपके भीतर बहोत सी महत्वकांक्षाएं होती है, लेकिन उन्हें पूरी करने के लिए आपको पैसों की जरूरत होती है। मगर आपका खाली पर्स आपको इसकी इजाजत नही देता। इसलिए आज एक ऐसी किताब के बारे आपको जानकारी दूंगा, जिसके आर्थिक सिद्धान्तों का प्रयोग कर आप सीख सकेंगे की कैसे अपने खाली पर्स को भरा जाता है और कैसे जीवन को खुशियों से भरा जाता है।

How To Become Rich- 7 Secrets to be Rich in Hindi। The Richest Man in Babylon।

   किताब का नाम है- The Richest Man in Babylon। जॉर्ज एस क्लासन द्वारा लिखी गई किताब आज से 5000 साल पहले की अमीर बनने की योजनाएं और आर्थिक सिद्घांतों की जानकारी देती है। अगर आप इन सिद्धांतों को भविष्य में आज भी अपनाते है, तो जानेंगे कि धन कमाने के, अमीर बनने के सिद्धांत आज भी नही बदले है।

   किताब की सुरुवात होती है दो दोस्त- बंजिर और कोबी की बातचीत से। दोनों दोस्त बचपन से साथ थे, दोनों ने साथ ही में शिक्षा ली और खेल-कूद की थी। जवानी में रात-दिन मेहनत कर अपनी सारी कमाई खर्च करते थे। लेकिन इतने सालों बाद खूब पैसा कमाकर उड़ाने के बावजूद दौलत की खुशी का जरा भी एहसास नही हुआ था, जिसे वो हमेशा सपनों में देखते थे। आज असल मे उनके पास संपत्ति का नामोनिशान नही था और वे राज्य के बाहर एक गरीब बस्ती में काफी खस्ता हालत में जीवन व्यतीत कर रहे थे।

   तभी उन्हें उनका दोस्त अरकाद दिखाई देता है, जिसने बंजिर और कोबी के साथ शिक्षा ली थी। उस वक्त उसकी पारिवारिक हालत भी उन्ही जैसी थी, लेकिन आज वो बेबीलोन साम्राज्य का सबसे अमीर आदमी था। दोनो दोस्त अरकाद से मिलते है और दौलत कमाने के रहस्य के बारे में पूछते है। अरकाद अपना सफर उन्हें सूनाता है और साथ ही में बताता है धन कमाने के वो 7 आसान नियम-

How To Become Rich- 7 Secrets to be Rich in Hindi। The Richest Man in Babylon।

1) अपने पर्स को मोटा करे।

2) अपने खर्च को नियंत्रित करे।

3) अपने धन को कई गुना बढ़ाए।

4) अपनी पूंजी ना गवाए।

5) अपने घर को लाभकारी निवेश बनाए।

6) भावी आमदनी को सुनिश्चित करे।

7) अपनी कमाने की क्षमता बढ़ाए।

   गुरुत्वाकर्षण के नियम अनुसार धन के नियम भी शाश्वत और अपरिवर्तनीय है। जिन्हें बहोत से लोगों को लाभ पहुंचाया है... आपको भी जरूर पहुंचाएंगे। इस किताब को पढ़कर और इसके नियमों को अपनाने के बाद निश्चित रूप से आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा। आपकी आर्थिक प्रगति तेजी से होगी।

दोस्तों ये वो 7 नियम थे। जिन्हें विस्तार से समझने के लिए और दिलचस्प कहानियों से दौलत के रहस्य जानने के लिए "The Richest Man In Babylon" ये किताब जरूर पढ़ें। आशा करता हु, धन कमाकर अपनी महत्वकांक्षाएं और इच्छाए पूरी करने के रहस्य आप जरूर पाओगे। किताब के नाम/फ़ोटो कर क्लिक करके आप इसे ऑर्डर कर सकते है।

तो कैसा लगा ये इंफॉर्मेटिव लेख मुझे कमेंट में जरूर बताए।
जल्द ही मिलेंगे एक और किताब के साथ, तब तक-

पढ़ते रहिए , आगे बढ़ते रहिए।

No comments:

Post a Comment