Apna Thought- पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए।

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

स्त्री- जीवन की प्रेरणा स्त्रोत। How To Motivate Yourself From Woman in Hindi। Stree- Jivan ki Prerana।

स्त्री- जीवन की प्रेरणा स्त्रोत। How To Motivate Yourself From Woman in Hindi

How To Motivate Yourself From Woman in Hindi

   दोस्तों, Motivation या Inspiration हमे आगे बढ़ने के लिए उम्मीद देते है, हमे बढ़ावा देते है। लेकिन कई बार सवाल आता है कि ये Motivation मिलेगा कहा से? अब हर कोई book या hobbies तो follow नही करेगा। तो ऐसे मे करेंगे क्या?
आज इसी सवाल का जवाब देने का मैं प्रयास करूंगा। Motivation सिर्फ किताबो से, पसंदीदा चीजो से थोड़ी न मिलता है! हम अपनी आसपास की परिस्थितियों को जानकर, समझकर भी तो Motivate हो सकते है। इसलिए आज जानेंगे प्रेरणा की उस स्रोत को जो आपके घर मे ही मौजूद होता है। वो है आपके घर की स्री- "How To Motivate Yourself From Woman in Hindi?"

प्रेरणा का स्रोत घर मे (Motivation at Home):-

   स्री, नारी, औरत, महिला इन अनेको नामों से उनको पहचाना जाता है। माँ, बीवी, बहन जैसे करीबी रिश्ते से सजाया जाता है। दोस्तों, स्री से जीवन की कठिनाइयों से आगे बढ़ने के लिए Motivation लिया जाए तो आप कभी उम्मीद नही खोयेंगे- "You Will Never Lost Hope" लेकिन कैसे? ये बताने से पहले में थोड़ी इनकी कहानी सुनाना चाहूंगा, जिससे Motivation अच्छे से समझा पाऊंगा।


   घर मे माँ या Wife के रूप में स्री रहती है। जो गांव में होगी तो खेती करती मिलेगी, या मजदूरी करती मिलेगी। शहर में होगी तो Job करती मिलेगी या Part Time Job करते मिलेगी और कही पर सिर्फ घर मे House Wife रहेगी। ये सभी, दिन की शुरुवात से काम शुरू करती है। घर के कामों से लेकर खाना बनाने तक, फिर खेती, मजदूरी या जॉब पर जाती है। शाम में घर आकर दोबारा खाना और घर का काम करती है। कितनी भी थकावट क्यों ना हो, कभी काम करने को मना नही करती। इन सब के बावजूद गलती से अगर वो बीमार हो जाती है, तो भी बाहर का नही लेकिन घर मे तो काम करती ही है। कहा से आती है इतना सब करने की ताकद, सब निभाने की ताकद? वो भी बिना शिकायत किये!!!
   दोस्तो दिनभर काम करके कितने पुरुष घर की स्री को शाम में किसी भी काम मे मदद करते है? शाम को पूरे दिन की थकावट के साथ घर तो आते सभी है, लेकिन आगे क्या? स्री और पुरुष गांव में दोनों काम करते है और अभी शहरो में भी ये आम बात है। लेकिन शाम को आकार आज भी गांव हो या शहर, स्री ही खाने से लेकर बाकी काम करती है। पहले के मुकाबले अब पुरुष भी काम मे साथ देने लगे है, मगर ऐसे पुरुष बहोत कम है। लेकिन उन में भी 50% से भी ज्यादा सिर्फ मजबूरी में ही हाथ बटाते है और ये सच्चाई है।

स्त्री- जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा (Stree- Jivan ki sabse badi Prerana):-

स्त्री- कैसे उनसे जीवन में प्रेरणा ले। How To Motivate Yourself From Woman in Hindi। Stree- kaise unse Jivan me Prerana le।

   दोस्तों, इतनी सारी मेहनत के बाद भी उनके चेहरे पर खुशी और संतुष्टि छलकती है, अगर कोई सिर्फ प्यार से तारीफ के दो बोल, बोल दे। यहा तक आपको लग सकता है कि उनके काम मे ज्यादा कुछ अलग नही है। मगर आपने कभी उनके मुश्किल दिनों में उनको शिकायत करते सुना है?
   शायद ये बात पढ़ने में, सोचने में आपको थोड़ी अलग लगे। लेकिन स्री- एक उम्र के बाद मासिक चक्र के उस भयानक तकलीफ से हर महीने गुजरती है। जिस दर्द को कोई पुरूष सहन नही कर सकता और उन्हें नौबत भी नही आती। ऐसे मुश्किल वक्त में भी घर की स्त्री अपने कार्यों को पूरा करती है। इतनी थकान के बावजूद घर मे सब के लिए खाना बनाती है, बाकी बहोत सारे काम करती है। फिर भी उन मुश्किल दिनों में भी कभी कोई complaint नही करती है। वो office में job पर भी जाती है और घर में सबकी मर्जी भी संभालती है। Office सब के जैसे उसे भी "कुछ आता नही" से लेकर, "अगर सुधार नही हुआ तो निकाल देंगे" तक कि बात सुननी पड़ती है। फिर भी कभी उसने घर के काम को नजर अंदाज नही किया होगा। घर जाने में late हुआ तो जल्दी खाना बनाने की जिम्मेदारी हो या फिर सुबह उठने में देर हुई तो सब काम निपटाकर On Time Office मे Log in करने की मशक्कत हो, उसमे कभी हार नही मानती। लेकिन कोई घरवाले बीमारी या मुश्किल दिनों में सिर्फ आराम करने का मौका देते है? इन सब कसरतों के बावजूद उनको कोई भी कभी घर मे शाबासी नही देता, उल्टा गड़बड़ हुई तो सुनाता है। कहा से आती है इतनी Dedication? इसी बात में हम सबको मिलता है एक Example, "True Motivational Story " का।

सीख:-

  तो यहा से हम अपनी कठिन समय मे मेहनत करने की सिख ले सकते है और उसी सिख से अपने आप को Difficult Situation से बाहर निकलने को उम्मीद दे सकते है। खुद को Motivate कर सकते है। चाहे Problems कितनी भी हो, कैसी भी हो। अगर वो हार नही मानती, अपने काम को नही भूलतीं, तो हम भी तो अपने Decided Goal की और बढ़ सकते है। दोस्तों, रास्ता जो चुन लिया है। उस पर बढ़ते रहेंगे एक ही विश्वास के साथ, तो हम चुनोतियों को पार कर सफल होंगे। तो आप हारोगे नही। अगर Fail भी हो शायद तो भी फिर लड़ने की उम्मीद नही गवाएंगे।

   दोस्तो इसी स्री को सम्मान देने की गुज़ारिश करता हु, और बताते हुए एक काव्य लिख-

" किसी की अगर माँ हो,
तो ममता का सागर हो तुम।"
"किसी की अगर बहन हो,
तो गलतियों को छुपाने का Secret Box हो तुम।"
"किसी की अगर दोस्त हो,
तो आगे बढ़ने का हौसला हो तुम।"
"किसी की अगर Wife हो,
तो जिंदगी भर का साथ हो तुम।"
"किसी की अगर बेटी हो,
तो खुशियों का पिटारा हो तुम।"
"किसी की अगर कुछ ना भी हो,
तो इस मिट्टी, इस देश की इज्जत हो तुम।"

   तो दोस्तो आशा करता हु की आज के इस लेख( How To Motivate Yourself From Woman in Hindi ) से आप को उम्मीद तो मिली होगी, मुझे comment कर के जरूर बताएं। साथ ही में मेरी अंत मे की गई कविता भी आपको पसंद आई होगी, ऐसी आशा करता हु।

अगर कोई बात आपको पसंद नही आई होगी, इसके लिए क्षमा चाहता हु और आपको पसंद आया हो मेरा विचार तो Share जरूर कीजिये और आगे पढ़ते रेहने के लिए Follow जरूर कीजिये।

★ पढ़ते रहिये। आगे बढ़ते रहिये। ★

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

इन्वेस्टमेंट जरूरी क्यों है? Why Investment is important? Investment jaruri kyu hai?

इन्वेस्टमेंट जरूरी क्यों है? Why Investment is important? Investment jaruri kyu hai?

इन्वेस्टमेंट जरूरी क्यों है। Why Investment is important। Investment jaruri kyu hai। Apna Thought

   आपने आलिशान घर या बड़ी प्रोपर्टीज खरीदने के सपने देखे होंगे। या फिर आपने ऐसी प्रोपर्टीज खरीदने का प्लान बनाया होगा। क्या आपने भी ऐसा कुछ सोचा है?
   रोबर्ट कियोसकी (Robert Kiyosaki) नाम के एक बेहद ही फ़ेमस लेखक(Writer) है। जिन्होंने व्यवसाय जगत मे आज नाम कमाया है। जब वे 12 साल के थे तब उनके दोस्त और दोस्त के पिताजी के साथ नई प्रॉपर्टी देखने गए। रोबर्ट के दोस्त माइक के पिताजी ने समुंदर किनारे एक बड़ी सी जमीन खरीदी ली थी। रोबर्ट को पता था कि माइक के पिताजी के पास इतना पैसा नही है, तो रोबर्ट ने उनसे पूछा कि आप कैसे इतनी बड़ी और महंगी जायदाद खरीद पाए? माइक के पिताजी बताते है कि उनकी तो हैसियत ही नही है और ना ही वो खुद उसे खरीद सकते है, लेकिन उनका बिज़नेस इसे खरीद सकता है!!!
   चौक गए आप? क्या आप जानते है कि क्या है वो राज? ये कोई चमत्कार नही है। बस एक छोटासा राज है जो सबको पता चलता है जिंदगी में, लेकिन कोई उसे आजमाते नही। वो राज है बिज़नेस और इन्वेस्टमेंट (Business and Investment)। तो चलिए जानते है आज के इस लेख में की क्यों? और कैसे? हम बिज़नेस और इन्वेस्टमेंट की सहायता से अमीर बन सकते हैं।

आपकी सैलरी कम क्यों लगती है? (Why Salary always Low?)-

इन्वेस्टमेंट जरूरी क्यों है। Why Investment is important। Investment jaruri kyu hai।

   दोस्तों, जब भी एक इंसान सैलरी पाता है। तो सबसे पहले उसे अपनी सैलरी से सरकार को इनकम टैक्स (Income Tax) देना पड़ता है। उसके बाद बचे हुए पैसों से उसे अपना खर्च उठाना पड़ता है। फिर भी उसके बाद के हर एक खर्च पर अलग से टैक्स देना ही पड़ता है। आप खुद सोच कर देखिए कि अगर आपको सैलरी ना मिली तो आप का जीवन कैसे चलेगा आपने सोचा? अभी 2020 में Lockdown हुआ, तब कितने लोगों को ये बात समझ आई होगी। लेकिन फिर भी जब से Lockdown खुल गया है। उसके बाद लोगों ने फिर से जॉब का सहारा लिया और पिछली सब बाते भूल गए।

बिज़नेस और इन्वेस्टमेंट के फायदे (Business and Investment Benefits)-

   दोस्तों, बिज़नेस की दुनिया मे टैक्स कुछ अलग होते है। जहा सैलरी मिलने पर आपको आमदनी पर टैक्स देना होता है, वही बिज़नेस में बिज़नेस के सारे खर्च करने के बाद प्रॉफिट(Profit) पर टैक्स देना होता है। अगर आपको नुकसान हुआ तो आपको टैक्स देना नही होता। लेकिन सैलरी में एक लिमिट के बाद आपको टैक्स देना ही पड़ता है।
   अन्य फायदों की बात करे तो बिज़नेस करने से आप आपके निर्णय खुद ले सकते है। आप के प्रॉफिट को अपने ही बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए उपयोग करेंगे तो आपका बिज़नेस और भी बढ़ता है।

◆ इंवेस्टिंग (Investing)-

   बचपन से आपको बचत की सीख दी जाती है। भारत के घर घर मे मोलभाव, बचत, जमा पूंजी की आदत सिखाई जाती है। उस बचत का उपयोग आप कही निवेश करने में कर सकते है। क्योंकि बचत को अगर आप निवेश नही करेंगे तो बचाई गई रकम की कीमत कम हो जाती है। वही आप उस कमाई को निवेश करते हो तो आपका पैसा आपको फायदा कमाकर देगा। अगर आप इन्वेस्टमेंट को सीरियसली फॉलो करेंगे तो आपकी खर्च की आदत पर भी लगाम लगेगा।

● 3 आदते जो आपको गरीब रखती है-

1) आपके इनकम से बेफिजूल खर्च करना।
2) इनकम से ज्यादा कर्ज लेकर बेफिजूल खर्च करना।
3) अपने इनकम को बढ़ाये बिना सिर्फ बचत से अमीर बनने का सपना देखना।

● 3 कदम जो आपको अमीर बनाएंगे-

इन्वेस्टमेंट जरूरी क्यों है? Why Investment is important? Investment jaruri kyu hai?

   दोस्तो अगर आप गरीब बनकर जीना नही चाहते। आप जीवन में बहोत ज्यादा अमीर बनना चाहते है। तो आपको 3 उपाय करने होंगे।

1) खुद पर इन्वेस्टमेंट करना- आज आपको अमीर बनना है, तो आपके पास 1 से ज्यादा इनकम के रास्ते होने चाहिए। इसलिए नई जानकारी, नए कोर्स, पढ़ाई से खुद की skills बढ़ाने होंगे।

2) बिज़नेस/इन्वेस्टमेंट का उपयोग करना- आपके skills बढ़ाकर उसी Knowledge की सहायता से आप खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते है। या फिर आप इन्वेस्टमेंट कर सकते है, जिससे आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकतेहै।

3) अपने जॉब में ही अच्छा प्रदर्शन करे- स्किल्स बढ़ाकर, अपने Knowledge से जॉब पर आपके काम और प्रदर्शन को बेहतर बनाए। जिससे आपको नौकरी में ही एक अच्छी सैलरी मिल पाएगी। उससे आप कम से कम निवेश कर अमीर बनने की राह पर चल पड़ेंगे।

● गाईड टू इंवेस्टिंग किताब के बारे में ( Guide to Investing Book Information)

इन्वेस्टमेंट जरूरी क्यों है? Why Investment is important? Investment jaruri kyu hai?

   दोस्तों ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, आपको समझ आई हो ऐसी आशा करता हु। लेकिन ये जानकारी पूरी नही है और आधी-अधूरी जानकारी जीवन मे हानिकारक होती है। ये जानकारी हानिकारक तो नही लेकिन आपको पूरा ज्ञान भी नही देती। उसके लिए आपको पूरी जानकारी कहा मिलेगी?
ये पूरी जानकारी आसान भाषा मे और बारीकी से आपको एक के द्वारा मिलेगी। Robert Kiyosaki द्वारा लिखी गई किताब "Guide to Investing" आपको बिज़नेस और बिज़नेस की दुनिया मे की जानेवाली इन्वेस्टमेंट की जानकारी देती है।


   "गाइड टू इंवेस्टिंग" ये किताब आपको इन्वेस्टमेंट की मानसिकता के साथ साथ उसके फायदे और रिस्क की जानकारी देती है। अगर आप किसी बिज़नेस को समझते है, उसमे निवेश करने पर होने वाले फायदे और धोके को संज्ञान में रखकर आप अच्छा फायदा कमा सकते है। एक अच्छा निवेशक बन सकते है, जिसके लिए आपको बिज़नेस की Knowledge होनी जरूरी है। अगर आप खुद बिज़नेस करते है और उसी में इन्वेस्ट करते है, तो आप अपना बिजनेस बुलंदियों तक ले जा सकते है। दुनिया का 90 प्रतिशत पैसा 10 प्रतिशत लोगों के पास है। अगर आपको भी उन 10 प्रतिशत लोगों में शामिल होना है तो आपको बिज़नेस में आगे बढ़ना होगा। अपने आप मे, बिज़नेस में निवेश करना होगा।

   आज की जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसी आशा करता हु। साथ ही आपको बिनती करता हु को आप "गाइड टू इंवेस्टिंग" ये किताब जरूर पढ़ें और जिंदगी में आगे बढ़े। इसके लिए पढ़ना जरूरी है। याद रखिये-
इंग्लिश- https://amzn.to/3JPbT6a
हिंदी- https://amzn.to/3InYEJw

◆ पढ़ते रहिए। आगे बढ़ते रहिए। ◆

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

खुद को प्रेरित कैसे करे? khud ko prerit kaise kare - How To Motivate Yourself in Hindi

 खुद को प्रेरित कैसे करे? khud ko prerit kaise kare,How To Motivate Yourself,in Hindi

How To Motivate Yourself in Hindi

● जिंदगी (Zindagi, Life)-
    दोस्तों जिंदगी में हर कोई निराश होता है और इस निराशा से निकलने के लिए खुद को motivate करना या motivate रहना जरूरी है। जिंदगी एक पहेली कही जाती है, जिसे जीने में आपको motivational videos और Inspirational Books या फिर आपकी favorite hobby आपको निराशा से बाहर निकालती है , ऐसा suggestion आपको हर कोई देता है। कूछ हद तक ये काम भी कर देता है। जैसे कोई inspiration book पढ़ने से आपको खुशी होती है।लेकिन ये सिर्फ आपको खुशी देती है, आगे बढ़ने की हिम्मत नही। अब आप कहेंगे कि बाकी लोग पागल थोड़ी है जो हर किसी को ऐसे suggest करते है। तो आइए आज इस पर एक अनोखी बात बताता हूं।


● जीवन की मुश्किलें (Jivan ki mushkile)

     Generally अपनी जिंदगी में हमे कौनसी मुश्किले आती है, किसी को job की problem, किसी को business की problem, तो किसी को Personal issue। इनमे से कोई नही तो दोस्तो Money Problem हर किसी को रहती है। तो क्या हर किसी problem में हम Videos और books से Motivate होंगे? जवाब है बिल्कुल नही। ऐसे में आपको सोचना होगा कि इसका हल क्या है? इसका रास्ता क्या है?

● परेशानियों का हल (pareshaniyon ka hal)

    जहा तक मैं समझता हूं, 99% दोस्तो को प्रॉब्लम का हल और उस तक पहुँचने का रास्ता पता होता है। 90% दोस्तों को अपनी प्रॉब्लम किस situation में solve होगी पता रहता है। तो आपको करना क्या है motivate रहने के लिए और problem को solve करने के लिए ? तो आसान जवाब है। जब कभी निराश होंगे,हताश होंगे तो खुद में भरोसा करना और positive रहना मुश्किल होता है। ऐसे में जो भी Motivational books and hobbies आप follow करते है, उसके साथ आप अपने आप को समझा दीजिये की आप भी तय किये हुए रास्ते से जीतकर दिखाएंगे।

अन्य पढ़े-
1)खुद को Motivate करने के लिए आप किताबें पढ़ सकते है। उसके लिए पढ़ना जरूरी है। 
जानिए भारत की साक्षरता के बारे में-पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

    जो Motivational चीजे आप follow कर रहे है,उनमे बताया जाता है Trust , Faith और Positiveness. जब आप सोचेंगे कि मेरा रास्ता सही है, जिस पर चलकर में अपने Problem को हल करूँगा। साथ ही में पीछे देखिये की ज़िंदगी की किस मुकाम से आगे आपने शुरुवात की थी और अब इतना आगे आये है तो क्या ये Small Problem हमे आगे रोकेगी? तो plan करिये , Trust रखिये और positive attitude के साथ आगे बढिए।

● काव्यपंक्ति (kavya pankti, kavita)

लिखते हुए मेरी अंदर के कवि की एक बात लिखना चाहूंगा- 

की कुछ खोया है आपने ,

तो कुछ और पाने की उम्मीद रखिये...

जो पास है,

उसे संभालने की चाह रखिये ....

ठोकर लगेगी जरूर,

जरूर गिर पड़ेंगे आप,

मगर फिर भी उठकर चलने की हिम्मत रखिये...

क्योंकि ढलते सूरज के साथ

पंछी पीछे घोसलों में आते जरूर है,

लेकिन जब सूरज निकलता है,

तो उनकी ही उड़ान पर आप

अपने हौसलो की नीव रखिये।

तो दोस्तो अपने सपनो को Impossible ना समझे, जिंदगी में आने वालों Problems के सामने खुद को असहाय ना समझे। अपने आप पर भरोसा रखिये। आशा करता हु इसे पढ़कर आप खुद को motivate कैसे करे ये सीखे होंगे।

दोस्तों यह "How to motivate yourself" आपको कैसा लगा हमे Comment में जरूर बताइए, अपने Friends और Family को Whatsapp, Facebook, Twitter पर जरूर share करे। आपका ये लेख पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!!

अगर आपका feedback देंगे तो मुझे आगे लिखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। Positive feedback मुझे encourage करेगा और Nigative Feedback मेरी गलती दिखाएगा और आगे सीखने का रास्ता दिखायेगा। 😊