Apna Thought- पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए।

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

Where Should Invest Saving Amount | बचत के पैसों को कहा निवेश करे? Investment Options in Hindi...

Where Should Invest Saving Amount |

बचत के पैसों को कहा निवेश करे?  Investment Options in Hindi...

Where Should Investment Saving Amount | बचत के पैसों को कहा निवेश करे?  Investment Options in Hindi...

नमस्कार दोस्तों,

स्वागत है आपका Investment Series के दूसरे Blog मे। 


   आपने पिछले ब्लॉग "पैसों की बचत क्यों करना चाहिए?" में जाना कि बचत क्यों करनी चाहिए। हर किसी को अपने Retirement और आपत्ति व्यवस्थापन के लिए बचत करना जरूरी है। आज भी हिंदुस्तान में अधिकतम आबादी हर महीने बहोत कम की तनख्वाह या दिहाड़ी मजदूरी पर जिंदगी जी रही है। ऐसे limited कमाई को खर्च होने से पहले बचत के रूप में अलग रखना जरूरी होता है। लेकिन ये बचत कही ऐसी जगह निवेश होना चाहिए, जो सुरक्षित हो और साथ मे उस पर कुछ Returns भी मिले। नही तो बढ़ती महंगाई दर (Inflation Rate) से घर के डिब्बे में रखे पैसों की असल कीमत कम हो जाती है।

तो क्या आप ऐसे निवेश के मार्ग जानते है जो सुरक्षित और फायदेमंद हो। अगर नही, तो आज के इस Blog में हम कुछ नए-पुराने निवेश के माध्यम को जानेंगे।


1) बैंक बचत खाता (Saving Bank- FD/RD):-

      आज भारत मे कई नए नए बैंक स्थापित है। सरकारी बैंक, निजी बैंक, सहकारी बैंक जैसे कई सारे options आज आपके पास है। जिनको सही से चुनना जरूरी है, बैंको का डूबना ये कोई नई बात नही है। इसलिए खाता खोलने से पहले ही जानकारी हासिल करना जरूरी है। बैंक में Fixed Deposit और Recurring Deposit ( FD & RD ) सुविधा से आप बचत को निवेश कर कमाई कर सकते है। आज सुविधा में निवेश करने पर 3 से लेकर 7 प्रतिशत का Return मिलता है।


2) सोना ( Gold Investment):-

      निवेश का सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीके के रूप में सोने को देखा जाता है। ये पीला धातु आज के दिन भी काफी demand में रहता है। Gold के बाजारभाव रोज बदलते रहते है, लेकिन ये हमेशा Inflation Rate के साथ ही चलते है। जिससे आपकी निवेश की कीमत बाजार के अनुसार कम नही होती। खरा Gold, गोल्ड बॉण्ड, Gold ETF ये कुछ सोने में निवेश करने के Options है। लेकिन सोना खरीदते समय Hallmark के साथ ही खरीदिये।


3) सरकारी बचत योजना :-

     प्रधानमंत्री वय वंदन योजना और सिनिअर बचत योजना ये दोनो बचत योजनाए आपकी Retirement को देखकर बनाये गए है। जिसमे निवेश करने पर आपकी एक समय सीमा के बाद आपको हर महीने एक निश्चित राशी मिलती है।

इसके साथ साथ राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम भी एक  Long Term Retirement Plan  है। जहा आपको हर साल या महीने के अनुसार निवेश करना होता है।


4) Mutual Fund Investment :-

     Mutual Fund निवेश आज भारत मे उभरता निवेश का माध्यम बन रहा है। जिसमे Mutual Fund Companies अलग अलग Funds के जरिये आपका निवेश Stock Market की कंपनियों में करते है, जहा पर कुछ फीस के बदौलत आपको Market Performance पर आधारित परतावा(Return) मिलता है।

निवेश करने से पहले आपको ये समझना जरूरी है कि Mutual fund Investment बाजार जोखिमों के अधीन है। ये जरूरी है क्योंकि जहा आपको एक ओर अच्छे बाजार में अच्छे Returns मिलते है। वही दूसरी ओर आपके निकालने के वक्त अगर बाजार कम हो तो आपको नुकसान भी सहना पड़ सकता है।

आम तौर पर SIP के जरिये 10-20 साल लगातार निवेश करने पर आपको 10-15 प्रतिशत का अच्छा Return मिलता है।


5) शेयर बाजार (Equity Market):-

      जैसे आपको इससे पहले बताया कि Mutual Fund कंपनियों का पैसा मार्केट में निवेश होता है। अगर आप खुद भी शिक्षा लेकर, सोच समझ के निवेश करेंगे तो एक अच्छा return पा सकते है। लेकिन यहाँ जोखिम ज्यादा रहती है, साथ return भी ज्यादा रहते है। क्योंकि आपका निवेश आप खुद कंपनी चुनकर करते है। अगर किसी कारणवश कंपनी अच्छा प्रदर्शन नही करती है। तो आपको नुकसान सहना पडता है।


     तो दोस्तों ये थे कुछ निवेश करने के माध्यम या तरीके, जहा निवेश कर आप आपकी बचत को बढ़ा सकते  है। इसके अलावा भी कई और माध्यम आपको मिल जाएंगे। लेकिन निवेश करने से पहले आपको अपने जोखिम अनुसार और सूझ बूझकर फैसला करना होगा।

आशा करता हु आपको ये लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए आप वेबसाइट को visit करते रहे। अगर आप किताबों के बारे में जानकारी लेना चाहते है तो Youtube चैनल "Apna Thought" को भी visit करे।

धन्यवाद!!!😊

रविवार, 12 सितंबर 2021

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

नमस्कार मित्रों,

       आज का Topic हो सकता है सुनने में Boaring लग रहा हो, पैसों की बचत- हजारो बार आपके माता-पिता, रिश्तेदार या किसी ना किसी ने पैसे बचाने को लेकर आपको सलाह दी होगी। हो सकता है पैसे खर्च करने को लेकर आपको सुनाया गया होगा और उसके बाद एक लंबा सा Lecture देकर समझाया होगा कि पैसे क्यों बचाने चाहिए?

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       आपके मन ने चिल्लाकर जरूर कहा होगा कि बचपन में माता-पिता खर्च करने को लेकर पाबंदिया लगाते थे और अब जब कमाने लगे तो क्यों टोक रहे है। आपका ये सोचना दोस्तो बिल्कुल भी गलत नही है। लेकिन कभी आपने सोचा कि इतने सारे लोग बचत करने क्यो कहते है? उनकी माने तो बचत इसलिए करना चाहिए ताकि आपत्ति आने पर आपको किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े। मगर ये भी सच है कि वो ही लोग आपत्ति आने पर खुद हाथ फैलाते है जो लोग आपत्ति के लिए बचत की सलाह आपको देते है। अब आपको लग सकता है कि जब वो बचत करके की हाथ फैला रहे है, तो आप अपने पैसों से मौज-मस्ती करके जब मुश्किलें आएगी तो कर्ज ले सकते है। आपकी बात सही है कि अपने कमाए पैसों का उपभोग लेना आपका हक है और इस कमाई से मौजमस्ती करने पर किसी को ऐतराज नही होना चाहिए।

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       मित्रों, औद्योगिक युग मे लोग कमाई को मौजमस्ती के लिए लुटाते थे और जब रिटायरमेंट होती तो बाकी जिंदगी का खर्च कंपनी उठा लेती थी। उस वक़्त कमाई को मस्ती में उड़ाना मायने नही रखता लेकिन आज के इन्फॉर्मेशन युग मे ये आदते आपको जीते जी यातनायें देगी। सरकार/कंपनी अब हमें पेंशन नही देती, उसकी जगह पर आपके ही कमाई से रिटायरमेंट के लिए कुछ प्रतिशत काट लेती है (PF एकाउंट) ताकि उन पैसों को आप एक उम्र के बाद निकालकर अपने खर्च चलाये। लेकिन आप पाठकों में से कितने ऐसे लोग है जिन्होंने उन पैसों को निकाला नही? आप मे से आधे लोगों ने पिछली कंपनी छोड़ते ही पैसो को निकाल लिया होगा। तो कुछ और निकालने का विचार कर रहे होंगे। इन सब बातों को देखकर आपको नही लगता कि पैसों के बचत को आदत लगानी चाहिए?

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       दोस्तो, आपको सलाह देने वाले माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्त बेशक खुद आपत्ति में कर्ज लेते होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही की बचत के फायदे नही। हो सकता उन लोगो ने बचत के तरीके ठीक से अपनाये ना हो या फिर उनकी बचत की रक़म कम रही हो। अगर आप सही तरिके से बचत शुरू करेंगे और नियमितता बरतेंगे तो आपको उसका फल भी मिलेगा। आज के समय अगर आपकी कमाई के 50 प्रतिशत के हिस्से से आपके घरखर्च, कर्ज की किश्तें और सभी जरूरत खर्च पूरे होते होंगे, तो बचे हुए 50 प्रतिशत को 10-20-20 के हिस्सों में बाँटिये। 10 प्रतिशत आपके मौजमस्ती के लिए, 20 प्रतिशत आपके आपत्ति व्यवस्थापन जिसमे इन्शुरन्स और जरूरी फण्ड शामिल हो। फिर जो बचा हुआ 20 प्रतिशत है उसे आपने रिटायरमेंट के लिए रखिये। अगर इस बचत योजना को आप फॉलो करंगे तो आपको आपत्ति व्यवस्थापन और रिटायरमेंट की तकलीफों से काफी राहत मिलेगी।

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       मित्रों, हो सकता है 50-10-20-20 का ये फॉर्मूला सबके लिए कारीगर साबित ना हो। आज आप मे से कई लोगों की कमाई कम होगी लेकिन अगर आपको खुशहाल जिंदगी जीना है तो 80-10-10 फॉर्मूला अपनाना ही होगा। जहां आपके सारे खर्चे 80 प्रतिशत में ही होने चाहिए। बाकी 10 प्रतिशत आप मौजमस्ती के लिए रखिये और 10 प्रतिशत आपके आपत्ति व्यवस्थापन के लिए। यहाँ एक बात आपको समझाना चाहूंगा कि 10 प्रतिशत आप जो मौजमस्ती के लिए रखेंगे, वो तब ही रखिये जब आपकी दाता कंपनी से आपको PF(प्रोविडेंट फंड) की सुविधा देती हो। अन्यथा आपके मौजमस्ती और सभी घर खर्चे 80 प्रतिशत में ही होने चाहिये। बाकी 10-10 आपत्ति व्यवस्थापन और रिटायरमेंट व्यवस्थापन के लिए बचत में जाएंगे।

       दोस्तों, यहा तक तो बचत के तरीके आपने समझे और उसकी जरूरत भी, लेकिन बचाये पैसो को कही तो रखना होगा। पैसो को जमा रखने के कई उपाय है- बैंक FD/RD, बचत खाता, बचत संस्थाएं जैसे LIC, म्युचुअल फण्ड, शेअर बाजार के बॉन्ड या कंपनी निवेश और सोने में भी निवेश करके रख सकते है। बचत की जमा को कहा रखना है उसका चुनाव भी बहोत जरूरी होता है। उसके लिए आपको मेरे अगले ब्लॉग का इंतजार करना होगा। वहा हम इस पर विस्तारित रूप में समझेंगे।

आशा करता हु आपको लेख पसंद आया होगा। आपके विचार मुझे जरूर बताएं औऱ कुछ सवाल होंगे तो जरूर कॉमेंट में लिखिए। तब तक-

पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

किताबों के फायदे | benefits of reading | importance of books | Apna Thought |

 किताबों के फायदे | benefits of reading | importance of books | Apna Thought |


    आपने books, किताबें ये शब्द सुने ही होंगे। ज्यादा तर लोगों का कहना है कि रात में किताबे पढ़ने से नींद जल्दी और अच्छी आती है। लेकिन दोस्तों क्या किताबें इसी के लिए पढ़ी जाती है?

     नही... बिल्कुल नही। किताबों को इस लिए नही पढ़ा जाता कि नींद जल्दी आये और अच्छी आये। लोगों की इसी गलतफहमी को दूर करने और किताबों के फ़ायदे आपको बताने के लिए इसे लिख रहा हु। आशा करता हु आगे पूरा लेख पढ़ने के बाद आप किताबें अपनी Knowledge बढ़ाने के लिए, खुद को Motivate करने के लिए पढ़ेंगे।

   दोस्तों,

     Books आपके जीवन मे एक Important Role अदा करते है। शुरू के दिनों में वो आपके Education में अहम हिस्सा निभाते है। उसके बाद उन किताबों को पढ़ाई के साथ General Knowledge पाने के लिए, Competitive exams की तैयारी करने के लिए पढ़ना शुरू करते है। उसी के साथ Movies जैसा feel , Thrill का अनुभव करने के लिए भी आप पढ़ सकते है। अगर आप कभी ज़िंदगी मे हरा हुआ मेहसूस करते है, कभी निराश होते है। तो ये किताबे आपको उससे निकालकर उम्मीद देने का काम करते है।

     देखिए, आप किताबों को सिर्फ education का माध्यम समझेंगे, सिर्फ शिक्षा के लिए उपयोग मात्र समझना उनकी चेष्टा है, उनका अपमान है। अगर कभी आप उन्हें दोस्त बनाये तो ये दोस्त कभी आपका साथ नही छोड़ेगा। अजब प्रेम की गजब कहानी (APKGK) movie में एक line है- किताबें ऐसी दोस्त होती है जो साथ निभाती है बिना किसी शर्त के ,बिना किसी अपेक्षा के (Without any Condition, without any expectation) ।

     दोस्तों, दुनिया मे करोडों किताबे है, हजारो भाषा मे उन्हें लिखा गया है। एक उम्र नही सौ बार जन्म लेकर भी उन्हें पढ़ पाना मुमकिन नही और जब तक पढ़ रहे है, तब तक और करोड़ो, अरबों किताबें और लिखी जाएगी। आशा करता हु आप किताबें जरूर पढ़ेंगे, दोस्तों एक बार शुरू तो करे। पढ़ेंगे दोस्तो तभी तो आगे बढ़ेंगे।

तो पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।