Monday, June 6, 2022

आपकी सोच, आपका भविष्य। The Magic of Thinking Big।

The Magic of Thinking Big। Book Summary by Apna Thought।

नमस्कार दोस्तों,
   जिंदगी में आप अगर आप की परिस्थिति से संतुष्ट है तो अच्छी बात है लेकिन हर मुकाम पर थोड़े और की उम्मीद हमेशा रहती है। जैसे कि स्कूल में किसी को अगर 50 प्रतिशत अंक मिलते है, तो वो अगले साल 55 या 60 प्रतिशत का लक्ष्य रखते है। अगर किसी को 20 हजार की सैलरी हो तो वो 22 से 25 हजार के लिए दूसरी जगह प्रयास करता है। हम में से हर कोई हर किसी दूसरे पल में थोड़ा ज्यादा की उम्मीद करते है, लेकिन सिर्फ थोड़ा ज्यादा की ही उम्मीद करते है। बच्चे स्कूल में 50 से 90 का लक्ष्य रख सकते है, जॉब पर 20 से 50/80 हजार के सैलरी के लिए ज्यादा का प्रयास कर सकते है। जब आप उस ओर प्रयास करेंगे, तब आपको समझ आएगा कि बड़ी सोच का नतीजा कितना बड़ा और खूबसूरत होता है।

कहि मैंने पढ़ा था-
सफर में मुश्किल आए,
   तो हिम्मत और बढ़ती है।
कोई अगर रास्ता रोके,
   तो जुर्रत और बढ़ती है।
अगर बिकने पर आ जाओ,
   तो घट जाते है दाम अक्सर।
लेकिन ना बिकने का इरादा हो,
   तो क़ीमत और बढ़ती है।


Welcome & नमस्ते,
   मै हु निखिल घुले और आप पढ़ रहे है Apna Thought वेबसाइट पर आज का लेख।

   दोस्तों आपके सपने जितने बड़े होंगे, उतने ही आपके प्रयास मजबूत होंगे। जितना ज्यादा आप खुद पर भरोसा रखोगे, उतनी ज्यादा सफलता आपके कदम चूमेगी। इस बात को हम David J Schwartz  के द्वारा लिखी गई किताब The Magic of Thinking Big इस किताब के द्वारा आज जानेंगे। किताब में आपको बताया गया है कि आपकी सोच बड़ी होने से क्या फायदे होते है और कैसे हम अपनी सोच में बदलाव करे। उदाहरण के लिए बताए कि आपने 2022 साल के लिए क्या-क्या संकल्प किए है? क्या वो सच मे बहोत ही विशाल है? आज की ये किताब आपको बड़े सपनों के साथ उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित भी करेगी।


3 उपाय जो आपकी सोच को बदल देंगे-

1)अपने सपनों को बड़ा बनाओ/ बड़े सपने देखो-
   School/Colleges के खत्म होते होते ज्यादा तर Students सोचते है कि यहा से निकलने पर 15-20 हजार की नौकरी तो मिल ही जाएगी। लेकिन क्या सैलरी इससे भी ज्यादा मिल सकती है?
ये खयाल भी उनके मन मे नही आता है ना वो ऐसा ख्वाब देख उसे पूरा करने का प्रयास करते है। किसी भी ख्वाब को हकीकत बनाने के लिए, अपने काम को पूरा करने के बारे मे आपकी सोच क्या है। इस पर ही निर्भर होता है आपका पहला कदम। फिर आपके हर एक कदम के साथ आपका सफर शुरू होता है और मंजिल तक आगे पहुंचाता है। इसी प्रयास से आप हर एक काम उसके मुकाम तक ले जा सकते है।
यही है मैजिक आपकी सोच का....! इसीलिए हमेशा बड़ा सोचिए।

2) खुद पर भरोसा रखो-
   दोस्तों, सपने तो बड़े देख लिए लेकिन उन सपनों को पूरा करना है तो खुद ओर भरोसा रखना जरूरी है, खुद को कीमत देना जरूरी है। हर काम या सफर शुरू करने से पहले आपके मन मे कई सवाल आते है- क्या मै ये काम कर सकता हु?, क्या मै इसके लायक हु? एक जॉब करनेवाला इंसान बिज़नेस करने की सोचता है तो अगले ही पल उसके मन मे आता है की क्या मैं capable हु?
   आपके दिल-दिमाग मे ऐसे सवाल आना गलत नही, लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। जैसे जैसे आप आगे बढ़ेंगे आपका डर विश्वास में बदल जायेगा। इसीलिए आप जीवन मे आप कोई भी सपना देख सकते है और पूरे विश्वास से आगे कदम रखेंगे तो आप बड़े से बड़े मंजिल को पा सकते है।

3) सिर्फ बहाने बनाने की बीमारी-
   i) अगर में अच्छे स्कूल में पढ़ा होता, तो जरूर कुछ बन पाता।
   ii) अगर मेरी शादी ना हुई होती, तो ये रिस्क जरूर उठता।
   ऐसे अनगिनत बहाने हम हमेशा देते रहते है। जब भी कुछ अलग करना चाहते हो, कुछ बड़ा करने का फ़ैसला करते हो। तो कुछ ना कुछ बहाना देकर खुद को रोक लेते है। आलस पैदा होना एक आम बात है, लेकिन अगर ये एक बीमारी बनती है तो यही आपके जीवन मे सफलता का सबसे बड़ा रोड़ा बनती है। आपके हर अच्छे कार्य, अच्छी सोच को ये बीमारी बिगाड़ देती है। इसलिए कुछ करने की ठान लो तो ना करने का बहाना मत ढूंढो।
   सिर्फ एक reason ही काफी है आपके हर कार्य को सफल बनाने के लिए।


   दोस्तों, ये 3 उपाय आप बार बार पढ़ेंगे, इन्हें समझेंगे तो आपको जीवन मे काफी सहायता होगी। आपकी जिंदगी में हमेशा अपने लक्ष्य को बड़ा रखिये। जब आपके लक्ष्य बड़े होंगे, तभी तो उपलब्धी बड़ी मिलेगी। लक्ष्य को निर्धारित करने के बाद उसे पाने का plan बनाये। आप वो लक्ष्य हासिल कर सकते है, इस विश्वास के साथ आगे बढ़े। बेशक राहों में परेशानियाँ आएगी, रुकावटे आएगी। लेकिन हमें डटकर सामना करना सीखना होगा। लेकिन किसी भी मोड़ पर बहाना बनाकर कर रुक गए तो हम सफलता कैसे पाएंगे?

   तो कैसा लगा आज का ये लेख? मुझे कमेंट में जरूर बताए। किताब को लिंक द्वारा ऑनलाइन खरीद भी सकते है-
English- https://amzn.to/3MkAYqz
हिंदी- https://amzn.to/3GTw8Q7
मराठी- https://amzn.to/3zjcIC7

मुझसे आप Apna Thought नाम के द्वारा Twitter, Facebook Page, Instagram पर भी contact कर सकते है। साथ ही के Youtube चैनल को भी Subscribed कर आप जीवन मे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।

No comments:

Post a Comment