Apna Thought- पढ़ते रहिए, आगे बढ़ते रहिए।

रविवार, 12 सितंबर 2021

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

नमस्कार मित्रों,

       आज का Topic हो सकता है सुनने में Boaring लग रहा हो, पैसों की बचत- हजारो बार आपके माता-पिता, रिश्तेदार या किसी ना किसी ने पैसे बचाने को लेकर आपको सलाह दी होगी। हो सकता है पैसे खर्च करने को लेकर आपको सुनाया गया होगा और उसके बाद एक लंबा सा Lecture देकर समझाया होगा कि पैसे क्यों बचाने चाहिए?

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       आपके मन ने चिल्लाकर जरूर कहा होगा कि बचपन में माता-पिता खर्च करने को लेकर पाबंदिया लगाते थे और अब जब कमाने लगे तो क्यों टोक रहे है। आपका ये सोचना दोस्तो बिल्कुल भी गलत नही है। लेकिन कभी आपने सोचा कि इतने सारे लोग बचत करने क्यो कहते है? उनकी माने तो बचत इसलिए करना चाहिए ताकि आपत्ति आने पर आपको किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े। मगर ये भी सच है कि वो ही लोग आपत्ति आने पर खुद हाथ फैलाते है जो लोग आपत्ति के लिए बचत की सलाह आपको देते है। अब आपको लग सकता है कि जब वो बचत करके की हाथ फैला रहे है, तो आप अपने पैसों से मौज-मस्ती करके जब मुश्किलें आएगी तो कर्ज ले सकते है। आपकी बात सही है कि अपने कमाए पैसों का उपभोग लेना आपका हक है और इस कमाई से मौजमस्ती करने पर किसी को ऐतराज नही होना चाहिए।

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       मित्रों, औद्योगिक युग मे लोग कमाई को मौजमस्ती के लिए लुटाते थे और जब रिटायरमेंट होती तो बाकी जिंदगी का खर्च कंपनी उठा लेती थी। उस वक़्त कमाई को मस्ती में उड़ाना मायने नही रखता लेकिन आज के इन्फॉर्मेशन युग मे ये आदते आपको जीते जी यातनायें देगी। सरकार/कंपनी अब हमें पेंशन नही देती, उसकी जगह पर आपके ही कमाई से रिटायरमेंट के लिए कुछ प्रतिशत काट लेती है (PF एकाउंट) ताकि उन पैसों को आप एक उम्र के बाद निकालकर अपने खर्च चलाये। लेकिन आप पाठकों में से कितने ऐसे लोग है जिन्होंने उन पैसों को निकाला नही? आप मे से आधे लोगों ने पिछली कंपनी छोड़ते ही पैसो को निकाल लिया होगा। तो कुछ और निकालने का विचार कर रहे होंगे। इन सब बातों को देखकर आपको नही लगता कि पैसों के बचत को आदत लगानी चाहिए?

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       दोस्तो, आपको सलाह देने वाले माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्त बेशक खुद आपत्ति में कर्ज लेते होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही की बचत के फायदे नही। हो सकता उन लोगो ने बचत के तरीके ठीक से अपनाये ना हो या फिर उनकी बचत की रक़म कम रही हो। अगर आप सही तरिके से बचत शुरू करेंगे और नियमितता बरतेंगे तो आपको उसका फल भी मिलेगा। आज के समय अगर आपकी कमाई के 50 प्रतिशत के हिस्से से आपके घरखर्च, कर्ज की किश्तें और सभी जरूरत खर्च पूरे होते होंगे, तो बचे हुए 50 प्रतिशत को 10-20-20 के हिस्सों में बाँटिये। 10 प्रतिशत आपके मौजमस्ती के लिए, 20 प्रतिशत आपके आपत्ति व्यवस्थापन जिसमे इन्शुरन्स और जरूरी फण्ड शामिल हो। फिर जो बचा हुआ 20 प्रतिशत है उसे आपने रिटायरमेंट के लिए रखिये। अगर इस बचत योजना को आप फॉलो करंगे तो आपको आपत्ति व्यवस्थापन और रिटायरमेंट की तकलीफों से काफी राहत मिलेगी।

पैसों की बचत क्यों करना चाहिए? Why should save Money?

       मित्रों, हो सकता है 50-10-20-20 का ये फॉर्मूला सबके लिए कारीगर साबित ना हो। आज आप मे से कई लोगों की कमाई कम होगी लेकिन अगर आपको खुशहाल जिंदगी जीना है तो 80-10-10 फॉर्मूला अपनाना ही होगा। जहां आपके सारे खर्चे 80 प्रतिशत में ही होने चाहिए। बाकी 10 प्रतिशत आप मौजमस्ती के लिए रखिये और 10 प्रतिशत आपके आपत्ति व्यवस्थापन के लिए। यहाँ एक बात आपको समझाना चाहूंगा कि 10 प्रतिशत आप जो मौजमस्ती के लिए रखेंगे, वो तब ही रखिये जब आपकी दाता कंपनी से आपको PF(प्रोविडेंट फंड) की सुविधा देती हो। अन्यथा आपके मौजमस्ती और सभी घर खर्चे 80 प्रतिशत में ही होने चाहिये। बाकी 10-10 आपत्ति व्यवस्थापन और रिटायरमेंट व्यवस्थापन के लिए बचत में जाएंगे।

       दोस्तों, यहा तक तो बचत के तरीके आपने समझे और उसकी जरूरत भी, लेकिन बचाये पैसो को कही तो रखना होगा। पैसो को जमा रखने के कई उपाय है- बैंक FD/RD, बचत खाता, बचत संस्थाएं जैसे LIC, म्युचुअल फण्ड, शेअर बाजार के बॉन्ड या कंपनी निवेश और सोने में भी निवेश करके रख सकते है। बचत की जमा को कहा रखना है उसका चुनाव भी बहोत जरूरी होता है। उसके लिए आपको मेरे अगले ब्लॉग का इंतजार करना होगा। वहा हम इस पर विस्तारित रूप में समझेंगे।

आशा करता हु आपको लेख पसंद आया होगा। आपके विचार मुझे जरूर बताएं औऱ कुछ सवाल होंगे तो जरूर कॉमेंट में लिखिए। तब तक-

पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

किताबों के फायदे | benefits of reading | importance of books | Apna Thought |

 किताबों के फायदे | benefits of reading | importance of books | Apna Thought |


    आपने books, किताबें ये शब्द सुने ही होंगे। ज्यादा तर लोगों का कहना है कि रात में किताबे पढ़ने से नींद जल्दी और अच्छी आती है। लेकिन दोस्तों क्या किताबें इसी के लिए पढ़ी जाती है?

     नही... बिल्कुल नही। किताबों को इस लिए नही पढ़ा जाता कि नींद जल्दी आये और अच्छी आये। लोगों की इसी गलतफहमी को दूर करने और किताबों के फ़ायदे आपको बताने के लिए इसे लिख रहा हु। आशा करता हु आगे पूरा लेख पढ़ने के बाद आप किताबें अपनी Knowledge बढ़ाने के लिए, खुद को Motivate करने के लिए पढ़ेंगे।

   दोस्तों,

     Books आपके जीवन मे एक Important Role अदा करते है। शुरू के दिनों में वो आपके Education में अहम हिस्सा निभाते है। उसके बाद उन किताबों को पढ़ाई के साथ General Knowledge पाने के लिए, Competitive exams की तैयारी करने के लिए पढ़ना शुरू करते है। उसी के साथ Movies जैसा feel , Thrill का अनुभव करने के लिए भी आप पढ़ सकते है। अगर आप कभी ज़िंदगी मे हरा हुआ मेहसूस करते है, कभी निराश होते है। तो ये किताबे आपको उससे निकालकर उम्मीद देने का काम करते है।

     देखिए, आप किताबों को सिर्फ education का माध्यम समझेंगे, सिर्फ शिक्षा के लिए उपयोग मात्र समझना उनकी चेष्टा है, उनका अपमान है। अगर कभी आप उन्हें दोस्त बनाये तो ये दोस्त कभी आपका साथ नही छोड़ेगा। अजब प्रेम की गजब कहानी (APKGK) movie में एक line है- किताबें ऐसी दोस्त होती है जो साथ निभाती है बिना किसी शर्त के ,बिना किसी अपेक्षा के (Without any Condition, without any expectation) ।

     दोस्तों, दुनिया मे करोडों किताबे है, हजारो भाषा मे उन्हें लिखा गया है। एक उम्र नही सौ बार जन्म लेकर भी उन्हें पढ़ पाना मुमकिन नही और जब तक पढ़ रहे है, तब तक और करोड़ो, अरबों किताबें और लिखी जाएगी। आशा करता हु आप किताबें जरूर पढ़ेंगे, दोस्तों एक बार शुरू तो करे। पढ़ेंगे दोस्तो तभी तो आगे बढ़ेंगे।

तो पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

नागाओं का रहस्य| The Secret Of Nagas | Amish Tripathi | Shiva Trilogy | Book Review | Amazon Kindle

नागाओं का रहस्य | The Secret Of Nagas | Amish Tripathi | Shiva Trilogy | Book Review | Amazon Kindle


गलत हुआ फैसला तेरा,

लेकिन हिम्मत अभी बाकी है।

उठ, फिर लढ तू,

असली अभी बाकी है।

नही छोड़ सकता लढाई यही

क्योंकि शैतान अभी बाकी है।

कर देगा विनाश तू,

तो सिर्फ भगवान कहना बाकी है।

https://youtu.be/qIrp59cdsOc


   दोस्तों अपने गलतियों से सीखकर हमे आगे बढ़ना होता है और अपने कार्यों को मंजिल तक ले जाना होता है। कोई अच्छा कार्य करते वक़्त , अपनी तय की हुई मंजिल तक पहुंचते हुए कुछ फैसले गलत हो सकते है। लेकिन गलतियों से आगे बढ़कर हमे अपना रास्ता बनाना होता है। कोई भी दुनिया मे यू ही सफल नही होता है, उसके पीछे की गई मेहनत सफलता का राज बनती है। आज ऐसी ही एक Motivational किताब की जानकारी में देने वाला हु। अमिश त्रिपाठी(Amish Tripathi) द्वारा लिखी गई "Shiva Trilogy Series" की दूसरी किताब "नागाओं के रहस्य"( The Secret Of Nagas) के बारे में आपको जानकारी दूंगा।

   दोस्तों पिछली Post  में मैंने आपको "Shiva Trilogy Series" कि पेहली किताब "मेलुहा के मृत्युंजय" (The Immortals Of Meluha) में सरदार शिवा का भगवान बनने का सफर शुरू हुआ था। इस किताब में वहा से आगे की कहानी बताई गई है। सती और शिवा- दोनों लोकनायक की और से हुए हमले से बच जाते है। इस हमले की वजह से, साथ मे बृहस्पति पर हुआ हमला और मगध के राजकुमार की हत्या ऐसे कई कारणों से शिवा नागलोक की तलाश का फैसला लेते है। साथ मे पंडितों से हो रही बातचीत में शिवा असली शैतान को पहचान करने की कोशिश करते है।

   अगला पड़ाव काशी की पवित्र भूमि पर लिया जाता है। वहा सती और शिवा के पुत्र कार्तिक का जन्म होता है। जन्म के दौरान शिवा को पता चलता है कि ब्रंग राज्य को नागलोक से मदत मिलती है। वहा से शिवा अकेले ब्रंग राज्य की ओर निकल जाते है। वहा परशुराम जैसा योद्धा भक्त उन्हें मिलता है। लेकिन उससे पहले बड़ी घमासान लढाई भी होती है। वही दूसरी ओर सती और कार्तिक दोनो काशी में थे। उसी दौरान काशी के गांव को बचाने के लिए सती छोटे सैनिक टुकड़ी के साथ वहा पहुंचती है। गांव में हुए हमले में पशु लढाई में हावी होने लगते है। उसी वक्त लोकनायक और नागलोक की रानी वहा सती को बचाते है। 

   नागलोक के लोकनायक और रानी की मुलाकात में सती को बीते हुए जीवन की सच्चाई का पता चलता है। सती और शिवा इस रहस्य को जानने के बाद आश्चर्यचकित हो जाते है। लेकिन शिवा अपने मित्र बृहस्पति की हत्या के कारण उनपर विश्वास नही करते है। ऐसे में शिवा को विश्वास दिलाने हेतु सभी नागलोक जाने का फैसला करते है। शिवा अपने परिवार और साथियों के साथ नागलोक पहुंचते है। वहा अचानक से उनपर हमला होता है। लढाई में शिवा जीत जाते है। लेकिन हमले की सच्चाई समझने के बाद और वहा हुई एक व्यक्ति की मुलाकात से सभी आश्चर्य से भर जाते है। यही पर दूसरी किताब का अंत होता है। 

   दोस्तों, "The Secret Of Nagas" की छोटीसी पहचान से आपको इसकी रोचकता का अंदाज़ा तो आया ही होगा। इस किताब में सुर्यवंशी(Suryavanshi) जैसे संपन्न राज्य के खोखलेपन का रहस्य उजागर होता है। उसी के साथ मैका और नागलोगों के पहचान जैसे रहस्य, साथ मगध, काशी, ब्रंग और नागलोक के राज्य में सफर करते हुए उनके जीवन पद्धति की पहचान होती है।

   तो अमिश त्रिपाठी जी के इस लेखन को, उनके रहस्यमय रचना को आपको जरूर पढ़ना चाहिए। मैने आगे Links दी है-

English - https://amzn.to/3lavT6L

हिंदी- https://amzn.to/2HDaQMa

   यहा से आप खरीदकर जरूर पढ़ें। आशा करता हु आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर पसंद आये तो share जरूर करे। आप ये जानकारी वीडियो में देखने के लिए मेरे YouTube Channel - Apna Thought पर जरूर भेट दे।